Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

पंजाब सरकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ सिख किसानों के अधिकारों की पैरवी करेगी : गुरप्रीत सिंह कांगड़

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ग्वालियर/चंडीगढ़ , 21 Jan 2020

Last updated on: Jan 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों पर गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजस्व मंत्री पंजाब के नेतृत्व में ग्वालियर पहुंचे उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे के दूसरे दिन जनजातीय इला$कों के जंगलों में पहुंचकर वहां बसे सिख परिवारों के साथ मुला$कात की जिनके घर बीते दिन जिला प्रशासन द्वारा जबरदस्ती गिरा दिए गए थे।स. कांगड़ ने प्रैस बयान में बताया कि सिख किसानों का दावा है कि प्रशासन ने उनके साथ अन्याय करते हुए इलाका खाली करने के नोटिस की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही जेसीबी मशीनों के साथ उनके घर गिरा दिए। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवारों के सदस्यों का कहना है कि उनके मकान गिराने के लिए आए अधिकारियों को उन्होंने हाथ-पैर जोडक़र निवेदन किया कि उनको अपना सामान उठाने और नोटिस की समय सीमा समाप्त होने तक वैकल्पिक प्रबंध करने की मोहलत दी जाए परंतु उनके निवेदन को अनदेखा करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा जबरन उनके घर गिरा दिए गए। स. कांगड़ ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा निश्चित करके सबसे पहले सिखों के घर गिराए गए।उन्होंने बताया कि पंजाब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यप्रदेश के स्थानीय जनजातीय इला$कों के एकता फ्रंट के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की गई, जिन्होंने कहा की उनकी मंशा किसी को भी बेघर करने की नहीं है। 

उनका फ्रंट केवल यही चाहता है कि जो ज़मीन कानूनी तौर पर जिसकी है, चाहे जनजातियों की या सिखों की, उनको मिले।स. कांगड़ ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन द्वारा कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया और न ही किसी नोटिस की प्रति दिखाई गई। उन्होंने कहा कि बुनियादी जांच से यह पता लगता है कि निचले स्तर के राजस्व अधिकारीयों द्वारा अपनी ड्यूटी कानून के अनुसार नहीं निभाई गई।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने अस्थायी तौर पर घरों की मरम्मत करके सिख परिवारों को फिलहाल वहां रहने की आज्ञा दे दी है और स्थायी हल ढंूढने के लिए कहा है। बाद में गुरूद्वारा साहिब के समीप बड़ी संख्या में एकत्रित पीडि़त सिख परिवारों को संबोधित करते हुए स. कांगड़ ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ पीडि़त सिख किसानों के अधिकारों की पुरज़ोर पैरवी करेगी।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें हरमिन्दर सिंह गिल एम.एल.ए, पूर्व एम.पी. एच.एस. हंसपाल, कमिश्नर पटियाला डिवीजऩ दीपिन्दर सिंह, नरिन्दर सिंह मैंबर रैवीन्यू कमीशन, कैप्टन करनैल सिंह अतिरिक्त सचिव राजस्व शामिल हैं, सोमवार शाम ग्वालियर के श्योपुर इला$के में स्थिति का जायज़ा लेने के लिए विशेष तौर पर मध्यप्रदेश गया था जहां सिख किसानों के घर जबरन गिराए गए थे।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD