Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजनाथ सिंह ने गुजरात में एलएंडटी बख्‍तरबंद प्रणाली परिसर से 51वीं के9 वज्र-टी गन को रवाना किया

उन्होंने भारत को हथियार निर्माण केंद्र और वास्‍तविक रक्षा निर्यातक बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुजरात , 16 Jan 2020

Last updated on: Jan 16, 2020, 00:00 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुजरात में हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) के बख्‍तरबंद प्रणाली परिसर से 51वीं के9 वज्र-टी गन को रवाना किया। इस अवसर पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने रक्षा निर्माण में निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्‍होंने भारत को हथियार निर्माण का केन्‍द्र और वास्‍तविक रक्षा निर्यातक बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। हालांकि, श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा उत्‍पादन में निजी उद्योग की बढ़ती भागीदारी को स्‍वीकार किया, उन्‍होंने जोर देकर कहा कि भारत को एक वैश्विक रक्षा निर्यात केन्‍द्र बनाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमारी सरकार नये विचारों का स्‍वागत करती है और रक्षा क्षेत्र में ऊर्जा, उद्यमिता की भावना तथा निजी उद्योग के उद्यम का इस्‍तेमाल करने के लिए दृढ़ संकल्‍प है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि सरकार किसी भी प्रकार की अड़चनों को समाप्‍त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और स्‍वदेशीकरण और आत्‍मनिर्भरता के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए मिलकर कार्य करेगी।'श्री राजनाथ सिंह ने मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत सरकार द्वारा शुरू किये गए विभिन्‍न व्‍यापक सुधारों की जानकारी दी, ताकि 2025 तक 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा उद्योग के लक्ष्‍य को हासिल किया जा सके और 2 से 3 मिलियन लोगों को रोजगार प्रदान किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि हम एक ऐसा इको-सिस्‍टम बनाना चाहते हैं, जो सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों को मिलकर कार्य करने का मंच प्रदान करे और उनकी ताकत तथा अनुभव के जरिए राष्‍ट्र निर्माण में योगदान लिया जा सके।

रक्षा मंत्री ने कुछ सुधारों का जिक्र किया, जिनमें उत्‍तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारों की स्‍थापना; औद्योगिक लाइसेंस प्रक्रिया का सरलीकरण, विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश की सीमा में बढ़ोतरी, रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कदम; रक्षा समायोजन नीति को सरल बनाना; रक्षा निवेश प्रकोष्‍ठ की स्‍थापना; निजी क्षेत्र को सरकार के स्‍वामित्‍व वाली जांच और परीक्षण सुविधा प्रदान करना तथा स्‍टार्ट अप के लिए योजना और नवोन्‍मेष को बढ़ावा देने के लिए लघु और मध्‍यम उद्यम शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि रक्षा उत्‍पादन नीति में रणनीतिक साझेदारी मॉडल शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत निजी क्षेत्र लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्‍टरों, पनडुब्बियों और बख्‍तरबंद वाहनों का निर्माण कर सकेंगे और विश्‍व में असाधारण शक्ति के रूप में उभरेंगे। श्री राजनाथ सिंह ने एसपी मॉडल के अंतर्गत एलएंडटी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनकी सराहना की।रक्षा मंत्री ने बख्‍तरबंद प्रणाली परिसर की यात्रा पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह संयंत्र नये भारत की नई सोच का मजबूत उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि रक्षा में आधुनिकीकरण और स्‍वदेशीकरण के लक्ष्‍य की कल्‍पना मेक इन इंडिया के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने की, जो अब आकार लेने लगी है। श्री राजनाथ सिंह ने के9 वज्र-टी गन को रक्षा में मेक इन इंडिया का सर्वश्रेष्‍ठ उदाहरण बताया। उन्‍होंने कहा, 'मुझे बताया गया है कि के9 वज्र  का 75 प्रतिशत से अधिक का निर्माण भारत में हुआ है। इस परिसर के जरिए 5000 से अधिक लोगों को प्रत्‍यक्ष रोजगार और 12500 से अधिक लोगों को अप्रत्‍यक्ष रोजगार मिला है, यह गर्व का विषय है।' रक्षा मंत्री ने निर्धारित समय से पहले के9 वज्र के प्राप्‍त 100 आदेशों में से 51 सौंप देने के लिए एलएंडटी को बधाई दी।एलएंडटी डिफेंस वर्तमान में के9 वज्र-टी ’ट्रैक्ड, सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन्स प्रोग्राम को अमल में ला रहा है। इसका ठेका वैश्विक प्रतिस्‍पर्धा निविदा के जरिए रक्षा मंत्रालय द्वारा कंपनी को दिया गया है।इस अवसर पर एलएंडटी ग्रुप के अध्‍यक्ष श्री ए.एम. नाइक और एलएंडटी तथा रक्षा मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD