Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ईंधन संरक्षण के लिए पेट्रालियम संरक्षण अनुसंधान संघ-पीसीआरए का व्‍यापक ‘सक्षम’ अभियान-2020 शुरु

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jan 2020

Last updated on: Jan 16, 2020, 00:00 IST

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के एक महीने तक चलने वाले व्‍यापक वार्षिक ईंधन संरक्षण अभियान 'सक्षम' का शुभारंभ आज नयी दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. एम एम कुट्टी द्वारा किया गया।डॉ. कुट्टी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में देश के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के महत्व पर जोर दिया और ईंधन संरक्षण की दिशा में कदम उठाने की सख्त जरूरत बताई। उन्होंने जनभागीदारी वाले सक्षम जैसे कार्यक्रमों के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  “समृद्धि और बेहतर होते जीवन स्‍तर के कारण देश में ऊर्जा की मांग बढ़ रही है। वर्ष 2020 के मध्य तक भारत वैश्विक ऊर्जा मांग में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दुनिया का सबसे बड़ा विकसित बाजार होगा। उन्‍होंने कहा कि देश की कच्‍चे तेल की 83 प्रतिशत आवश्‍यकता आयात के माध्‍यम से पूरी होती है। ऐसे में ईंधन संरक्षण के  सघन प्रयास आयात के  बोझ को कम करने में मदद कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि बचाए गए तेल की हर बूंद विदेशी मुद्रा की बचत में योगदान करेगी। डा. कुट्टी ने कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्‍होंने कहा कि सक्षम के माध्यम से हम यह सशक्‍त संदेश देना चाहते हैं कि एक टिकाऊ भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बेहद जरुरी है।इस अवसर पर सचिव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता -2019 के लिए निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें देश के सभी शिक्षा बोर्डों के 1.48 करोड़ से अधिक छात्रों की अभूतपूर्व भागीदारी देखी गई है। 

विजेताओं को अध्‍ययन के लिए जापान की यात्रा करने का अवसर , लैपटॉप, टैबलेट और नकद पुरस्कार दिया जाता है। ये पुरस्‍कार देश के युवाओं को ईंधन संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझने में मदद कर सकते हैं। ईंधन संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए तेल कंपनियों और उनके राज्य स्तर के समन्वयकों को भी पुरस्कार  दिए गए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा बनाए गए चित्रों और पेंटिंग की गैलरी में लगायी गयी प्रदर्शनी ने गणमान्‍य लोगों को अभिभूत किया। इस अवसर पर डॉ. कुट्टी ने पीसीआरए के प्रचार वैन के काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाडियां विभिन्‍न राज्‍यों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाएंगी और लोगों तक दृश्‍य, श्रव्‍य और छपी हुई सामग्रियों के माध्‍यम से ईंधन संरक्षण का संदेश पहुंचाएंगी। सक्षम-2020 के दौरान, पीसीआरए द्वारा विभिन्न तरह के संपर्क कार्यक्रम और गतिविधियां चलाई जा रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कुशल मार्गदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियां विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। इनमें ‘सक्षम साईकिल डे’, ‘साइक्लोथॉन’, वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए कार्यशालाएँ,  गृहणियों के लिए  खाना पकाने के दौरान ईंधन की बचत के तौर तरीके अपनाने पर संगोष्‍ठी तथा रेडियो, टीवी, डिजिटल सिनेमा आदि के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाना शामिल है। पीसीआरए ईंधन का उपयोग करने वालों तक ईंधन बचत का संदेश पहुंचाने के लिए जैसे फेसबुक, ट्विटर और MyGov जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहा हैसक्षम अभियान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत पीसीआरए और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का प्रमुख कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्‍य देश में ईंधन बचत के संदेश को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

 

Tags: India Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD