Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

व्‍यापार और निवेश पर भारत-नार्वे वार्ता का पहला सत्र दिल्‍ली में आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jan 2020

Last updated on: Jan 16, 2020, 00:00 IST

व्यापार और निवेश (डीटीआई) पर भारत-नॉर्वे वार्ता का पहला सत्र 15-16 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया । यह आयोजन नार्वे के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान 8 जनवरी, 2019 को भारत और नार्वे के बीच विचारणीय विषयों पर हुए एक समझौते के परिप्रेक्ष्‍य में आयोजित किया गया। वार्ता का पहला दिन 15 जनवरी, 2020 को भारतीय उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद के साथ शुरु हुआ। इस दौरान अर्थव्यवस्था, जहाजरानी और समुद्र संबंधि गतिविधियों,  आईसीटी, नवीकरणीय ऊर्जा, मत्स्य पालन और सूक्ष्‍म,लघु एवं मध्‍यम उपक्रमों जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने अपने देशों में उपलब्ध निवेश के अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और साथ ही आकर्षक निवेश वातावरण बनाने के लिए संबंधित सरकारों द्वारा सुविधाओं के विस्‍तार की जानकारी दी। इस अवसर पर दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा विकास निगम (डीएमआईसीडीसी) और इन्वेस्ट इंडिया द्वारा प्रस्‍तुति दी गई। इस सत्र में उद्योग संगठनों इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), मत्स्य पालन, आईसीटी, नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत उपकरण, सूचना प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा के क्षेत्र से जुड़े उद्योग संगठनों ने हिस्‍सा लिया। 

इस अवसर पर उद्योग एंव आंतरिक व्‍यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और आर्थिक मामलों के विभाग ने देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न नीतिगत पहलों पर प्रकाश डाला।वाणिज्‍य सचिव निधि मणी त्रिपाठी और तथा व्‍यापार,उद्योग एव मत्‍स्‍य मंत्रालय के महानिदेशक अर्लिंमरिमस्‍टेड ने 16 जनवरी को आयोजित सत्र की सह अध्‍यक्षता की। बैठक में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्‍व वाणिज्य, डीपीआईआईटी, मत्स्य, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स, आर्थिक मामलों, विदेश मामलों, खाद्य प्रसंस्करण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन और कौशल विकास तथा उद्यमिता और जहाजरानी मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा किया गयाअप्रैल 2000 से सितंबर 2019 के बीच के बीच भारत में नार्वे से करीब 257 मिलियन डॉलर का निवेश हुआ। दोनों देशों के बीच आर्थिक आदान प्रदान संतोषजनक रहने के बावजूद पारस्परिक रूप से लाभप्रद और उनके पूरक क्षेत्रों में और अधिक गहनता और विविधता लाने के पर्याप्त अवसर हैं।दोनों पक्षों ने यह पाया कि वाणिज्यिक आदान-प्रदान की गतिशील प्रकृति के परिणामस्वरूप भारत और नॉर्वे के बाजारों में पहुंच बनाने और वहां खुद को स्‍थापित करने में रुचि रखने वाली कंपनियों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ जाएगी।

 

Tags: India Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD