Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भारत और फिनलैंड ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2020

Last updated on: Jan 15, 2020, 00:00 IST

रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय में स्थायी सचिव श्री जुका जुस्ती ने भारत और फिनलैंड के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रायसीना डायलॉग- 2020 के दौरान उत्पादन, खरीद, अनुसंधान और रक्षा संबंधी उपकरणों के विकास के क्षेत्र में सहयोग तथा औद्योगिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अंतर्गत फिनलैंड की कम्पनियों और भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों के बीच सहयोग का पता लगाया जाएगा।दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन के एक मसौदे पर डिफेंएक्सपो- 2018 से बातचीत चल रही थी और डिफेंएक्सपो- 2020 से पहले इसे अंतिम रूप दे दिया गया। डिफेंएक्सपो- 2020 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 से 9 फरवरी, 2020 तक आयोजित किया जाएगा।वर्ष 2019 में श्री जुस्ती ने बैंगलुरु में एयरो इंडिया में भाग लेने गए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था और उनकी यात्रा के बाद उन्होंने मेक इन इंडिया की संकल्पना में भागीदार बनने में दिलचस्पी दिखाई तथा समझौता ज्ञापन के जरिए रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।फिनलैंड के प्रधानमंत्री श्री जुहा सिपिला ने मेक इन इंडिया सप्ताह के उद्घाटन के लिए अपनी भारत यात्रा के दौरान 13 फरवरी, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ विचार-विमर्श किया था। 17 अप्रैल, 2018 को प्रधानमंत्री मोदी  ने स्टॉकहोम, स्वीडन में पहले भारत-नोर्डिक  शिखर सम्मेलन के दौरान श्री सिपिला के साथ बातचीत की। साथ ही फिनलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने वहां की कम्पनियों के लिए व्यवसाय के नए अवसरों का पता लगाने के लिए 29 नवंबर से 2 दिसंबर, 2018 के बीच भारत की यात्रा की।

 

Tags: India Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD