Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

उच्च नकद लेन-देन वाले 65 एनएचएआई टोल प्लाजा के लिए फास्टैग नियमों में ढील दी गई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2020

Last updated on: Jan 15, 2020, 00:00 IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआई के उच्च नकद लेन-देन वाले 65 चिन्हित शुल्‍क प्लाजा पर आज से 30 दिनों के लिए ‘फास्टैग फी’ लेन की घोषणा से जुड़ी शर्तों में ढील देने का फैसला किया है। संबंधित शुल्क प्लाजा को इस अवधि के दौरान सभी शुल्क लेन में से 25 प्रतिशत तक को हाईब्रिड (कैश प्लस फास्टैग) लेन में परिवर्तित करने की अनुमति दी गई है।यह कदम एनएचएआई द्वारा अपने 65 चिन्हित शुल्‍क प्लाजा पर उच्च नकद लेन-देन होने के संबंध में जताई गई चिंता को ध्‍यान में रखते हुए उठाया गया है। एनएचएआई ने बताया है कि अधिकतर शुल्क प्लाजा प्रत्येक तरफ एक हाईब्रिड लेन के साथ काम कर रहे हैं। एनएचएआई का कहना है कि जहां एक ओर कुछ और शुल्क प्लाजा को इसके दायरे में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उपर्युक्‍त चिन्हित शुल्क प्लाजा को हाईब्रिड सड़कों पर भारी यातायात का सामना करना पड़ रहा है।नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए मंत्रालय ने फैसला किया है कि इन 65 शुल्क प्लाजा पर भारी यातायात को ध्‍यान में रखते हुए ‘फी प्लाजा’ के अधिकतम 25 प्रतिशत फास्‍टैग लेन को अस्थायी रूप से हाईब्रिड लेन में परिवर्तित किया जा सकता है। इनमें से प्रत्‍येक के बारे में अलग-अलग विचार किया जाना चाहिए और फि‍र फैसला किया जाना चाहिए, लेकिन यह संबंधित आरओ के स्तर से नीचे नहीं होना चाहिए। इस संबंध में एनएचएआई को जारी एक निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे मामलों का दैनिक मूल्यांकन किया जाना चाहिए, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें और प्रतिदिन एक सार रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाए।मंत्रालय ने एनएचएआई से आगे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ‘फी प्लाजा’ की कम से कम फास्टैग लेन को अस्थायी रूप से हाईब्रिड लेन में परिवर्तित किया जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इन 65 फी प्लाजा की कम से कम 75 प्रतिशत लेन को आगे भी ‘फी प्लाजा की फास्टैग लेन’ के रूप में चालू रखा जाए, ताकि फास्‍टैग वाले वाहनों को प्रोत्साहित किया जा सके।मंत्रालय ने विशेष जोर देते हुए कहा है कि यातायात को सुचारू बनाने के उद्देश्‍य से इस अस्‍थायी उपाय को इस तरह के 65 ‘फी प्‍लाजा’ के लिए केवल 30 दिनों के लिए अपनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। एनएचएआई इस अवधि के दौरान आवश्‍यक कदम उठाएगा, ताकि ‘फी प्‍लाजा’ के जरिए सुचारू यातायात सुनिश्चित किया जा सके और इसके साथ ही इस अवधि के दौरान सभी लेन के लिए ‘फी प्लाजा की फास्टैग लेन’ की घोषणा सुनिश्चित की जा सके।15 जनवरी, 2020 से प्रभावी 30 दिनों की ढील वाले एनएचएई के 65 ‘फी प्‍लाजा’ की सूची देखने के लिए अंग्रेजी का अनुलग्‍नक यहां क्लिक करें

 

Tags: India Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD