Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जम्मू में ‘बांस- एक जादुई घास’ विषय पर कार्यशाला–सह-प्रदर्शनी का समापन हुआ

पूर्वोत्तर क्षेत्र की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में बांस उद्योग के विकास के लिए अनेक सुझाव दिए गए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 12 Jan 2020

Last updated on: Jan 12, 2020, 00:00 IST

भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्तर परिषद तथा जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा बेंत और बांस प्रौद्योगिकी केन्द्र (सीबीटीसी), गुवाहाटी, असम एवं जम्मू-कश्मीर सरकार के सामाजिक वानिकी विभाग के माध्यम से आज जम्मू में बांस पर आधारित एक दो-दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रदर्शनी का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के सतत विकास के लिए अवसरों के सृजन को ध्यान में रखते हुए बांस के योगदान के बारे में विचार-विमर्श किया गया।समापन सत्र के दौरान आज भारत सरकार के पूर्वोत्तर परिषद के योजना सलाहकार श्री सी.एच. खरशिंग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में बांस उद्योग के विकास के लिए अनेक सुझाव दिए। ये सुझाव हैं-

ऊतक संस्कृति अनुसंधान के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में बांस की समुचित प्रजातियों की पहचान करना तथा उसका क्षेत्र बढ़ाना और नर्सरियां स्थापित करना तथा किसानों को वितरित करना।

पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी से जम्मू-कश्मीर के बांस उत्पादक क्षेत्रों में बांस उत्पादक किसानों, संगठनों तथा बांस के कलस्टरों का निर्माण करना और बढ़ावा देना।

बेंत एवं बांस प्रौद्योगिकी केन्द्र असम में जम्मू-कश्मीर के किसानों/कारीगरों तथा उद्यमियों का क्षमता निर्माण करना।

साझा सुविधा केन्द्रों तथा बांस प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना करने में जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ सीबीटीसी का तकनीकी सहयोग प्रदान करना।

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन, ग्रामीण आवास एवं सामुदायिक भवनों के लिए निर्माण सामग्री के रूप में बांस के इस्तेमाल को बढ़ावा देना।

बांस के उत्पादों एवं हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने तथा विपणन के लिए जम्मू-कश्मीर के कारीगरों को सहायता देने में एनईएचएचडीसी तथा जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच साझेदारी कायम करना।

तकनीकी सत्र में पूर्वोत्तर क्षेत्र के एक युवा उद्यमी श्री धान चौधरी ने कहा कि भारत में करीब 6,000 करोड़ रुपये का अगरबत्ती बाजार है और प्रति वर्ष यह 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के विकास के लिए अत्यधिक संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 12,000 अगरबत्ती उत्पादन इकाईयां हैं तथा 33 लाख से अधिक लोगों को इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी अगरबत्ती के उत्पादन की अच्छी संभावना है, क्योंकि इस राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बांस की अत्यधिक संख्या है, जिससे लोगों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं।बेंत एवं बांस हस्तशिल्प पर तकनीकी सत्र में भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के पूर्वोत्तर हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री धीरज ठाकुरिया ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में हस्तशिल्प एवं हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आदि का इस्तेमाल करते हुए उपभोक्ता अनुकूल प्रौद्योगिकी के विकास के लिए ‘पूर्वोत्तर क्षेत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप’ (एसटीआईएनईआर) नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है।इस कार्यक्रम को भास्कर फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा भारतीय ग्रीन एनर्जी परिसंघ के महानिदेशक श्री संजय गंजू तथा मूथा इंडस्ट्रीज अगरतल्ला के उपाध्यक्ष श्री राबीन बोस ने भी संबोधित किया।जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल श्री जी.सी. मुर्मू की उपस्थिति में प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कल दो-दिवसीय बांस कार्यशाला-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।   

 

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Girish Chandra Murmu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD