Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरदासपुर, पटियाला और फिऱोज़पुर में तीन डिस्ट्रिक अरली इंटरवैंशन सैंटर स्थापित करने को मंजूरी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2020

Last updated on: Jan 08, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पटियाला, गुरदासपुर और फिऱोज़पुर में बच्चों के लिए तीन डिस्ट्रिक अरली इंटरवैंशन सैंटर स्थापित करने को मंजूरी दी है। डी.ई.आई.सी. (डिस्ट्रिक अरली इंटरवैंशन सैंटर) का उद्देश्य जन्म के समय होने वाले 4डीज़-डिफैक्ट्स जैसी बीमारियाँ, कमी और विकास में देरी होने संबंधी ज़रूरी जानकारी के साथ-साथ इलाज की सेवाएं प्रदान करना है। इनमें 31 अपंगता रोग भी शामिल हैं। यह प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने यहाँ एक प्रैस बयान में किया।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस समय जि़ला बठिंडा, होशियारपुर, लुधियाना, रोपड़ और तरन तारन में पाँच डी.ई.आई.सी. मौजूद हैं और हरेक डी.ई.आई.सी. में मैडीकल अफ़सर (एम.बी.बी.एस.), दाँत का डॉक्टर, अरली इंटरवैंशन -कम- स्पैशल ऐजूकेटर, फिज़ीओथैरापिस्ट, ऑपटोमैट्रिस्ट, समाज सेवक, मनोवैज्ञानिक, लैब टैकनीशियन, स्टाफ नर्स, डी.ई.आई.सी प्रबंधक के साथ दाँत के टैकनीशियन मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अब, गुरदासपुर, पटियाला और फिऱोज़पुर में 3 नये डी.ई.आई.सी को मंज़ूरी मिल गई है।आर.बी.एस.के. के अधीन सूचीबद्ध 31 बीमारियों के निरीक्षण किये गए बच्चों को रेखांकित करते हुए उनको टरशरी स्तर पर सजऱ्री समेत मुफ़्त इलाज मुहैया करवाए जाने संबंधी बोलते हुए श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि दिल की जन्मजात बीमारियाँ (सी.एच.डी) और इस साल 2.96 करोड़ की लागत के साथ पी.जी.आई.एम.आर चंडीगढ़, डी.एम.सी और सी.एम.सी अस्पताल लुधियाना और फोर्टिस अस्पताल एस.ए.एस में रूमेटिक दिल की बीमारी (आर.एच.डी) से पीडि़त 316 बच्चों का मुफ़्त इलाज करना  शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि ‘‘राज्य सरकार बहुत जल्द आर.एच.डी. / सी.एच.डी. के मुफ़्त इलाज के लिए और अस्पतालों का प्रबंध भी करने जा रही है जिससे पीडि़त बच्चों को आसान इलाज सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें।मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह प्राइमरी इम्यूनोडैफीशैंसी डिज़ीज़ (पीआईडीडी) से पीडि़त 15 बच्चों, थैलेसीमिया से पीडि़त 247 बच्चों, न्युरल ट्यूब डिफैक्ट 5 बच्चे, जन्मजात मोतिया वाले 3 बच्चे, संवेदनशील विकार वाले 2 बच्चे, नजऱ की कमज़ोरी वाले 2 बच्चे, सुनने में समस्या वाले 3 बच्चे और 1.45 करोड़ की एस.ए.एम /स्टंटिंग वाले 10 बच्चों का इलाज किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साल 2017-18 के दौरान 6.35 करोड़ की मुफ़्त इलाज सुविधाएं प्रदान की गई।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD