Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राणा वरिन्दर सिंह ने पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन का संभाला पद

पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी.सिंह, कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत भी रहे हाजिऱ

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jan 2020

Last updated on: Jan 03, 2020, 00:00 IST

राणा वरिन्दर सिंह ने आज पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन के तौर पर ओहदा संभाला। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी.सिंह, सहकारिता और जेले मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और वन एवं वन्य जीव, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री श्री साधु सिंह धर्मसोत भी मौजूद थे।पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह और मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने नये चेयरमैन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि राणा वरिन्दर सिंह यह यकीनी बनाएंगे कि पंजाब राज्य सहकारी बैंक राज्य के कृषि क्षेत्र और पंजाब सरकार के दरमियान एक सेतु के तौर पर काम करे।स. रंधावा ने यह भी कहा कि बैंक कारोबार को बढ़ाने के लिए कई नयी योजनाएँ और सेवाओं की शुरुआत कर रहा है और उन्होंने यह विश्वास ज़ाहिर किया है कि नये चेयरमैन बैंक को नई ऊँचाईयों पर ले जाएंगे।अपने संबोधन में राणा वरिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सौंपी गई जि़म्मेदारी को पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे और ग्रामीण क्षेत्र की तरफ विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए किसानी भाईचारे की भलाई के लिए विशेष प्रयास करेंगे।इस मौके पर दूसरों के अलावा विधायक चौधरी दर्शन लाल, विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक स. कुलबीर सिंह ज़ीरा, विधायक स. गुरप्रीत सिंह जी.पी., विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा, विधायक स. दविन्दर सिंह घुबाया, पूर्व मंत्री स. जगमोहन सिंह कंग, एस.एस. बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल, एन आर आई कमीशन के मैंबर स. गुरजीत सिंह लेहल, लीगल सैल पी सी सी के पूर्व प्रधान पंडित विनोद शर्मा, डी सी सी के पूर्व प्रधान डा. सिकन्दर सिंह, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग और मार्कफैड्ड के एम डी श्री वरुण रूज़म और सीनियर वकील /सेवारत और सेवामुक्त नौकरशाह /पुलिस अधिकारी, पी.सी.सी. के मैंबर, प्रमुख कांग्रेस और सामाजिक नेता शामिल थे।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Sukhjinder Singh Randhawa , Balbir Singh Sidhu , Manpreet Singh Badal , Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD