Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

खेलें नशे से दूर रखती हैं युवाओं को: प्रेम ठाकुर

कुल्लू में प्रेस क्लब ट्राफी-2020 शुरू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 01 Jan 2020

Last updated on: Jan 01, 2020, 00:00 IST

कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आज प्रेस क्लब क्रिकेट ट्राफी -2020 का शुभारंभ जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने किया। ट्राॅफी के लिए ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मुकाबले होंगे जिनमें अभी तक जिला के विभिन्न भागों से 21 टीमों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है जबकि और अधिक टीमों के मुकावले में भाग लेने की उम्मीद है। मुकावले आगामी 15 जनवरी तक चलेंगे।इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ने प्रेस क्लब कुल्लू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों के प्रति बच्चों और युवाओं में रूचि होने से अनावश्यक व्यसनों के प्रति आकर्षित नहीं होते हैं। खेल युवाओं को नशीले पदार्थों के प्रति आकर्षण से भी बचाने में मददगार होती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अध्यापक और अभिभावक अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करें।प्रेस क्लब कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम ने कहा कि ट्राफी का आयोजन उन कलम के सिपाहियों की यादगार में किया जा रहा है जिनकी पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु हुई है। दिवंगत पत्रकारों में वी.सी शर्मा, मनमोहन शर्मा, सुभाष शर्मा,प्रेम ठाकुर, मोहन लाल ठाकुर व स्वरूप ठाकुर शामिल हैं। उन पत्रकारों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप इस ट्राफी को समर्पित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इसके अलावा प्रेस क्लब अनेक प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपना लगातार योगदान कर रहा है। उन्होंने इसके लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है।इस मौके पर मीडिया मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुल्लवी व सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी व प्रिंट व इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: DIPR Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD