Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जयपुर में 15वें ‘दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो’ में ऑडियंस को अचंभित और प्रेरित करेंगे दिव्य हीरोज

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जयपुर , 18 Dec 2019

Last updated on: Dec 18, 2019, 00:00 IST

हौसला और जुनून हो, तो दुनिया की कोई रुकावट आपकी राह को नहीं रोक सकती। भले ही कुदरत ने कुछ लोगों को किसी एक नजरिये से कमजोर बनाया हो, फिर भी अपनी इच्छाशक्ति और अपने हौसले के दम पर वे भी दुनिया के सामने साबित कर सकते हैं कि अगर मन में आत्मविश्वास और सपनों को पूरा करने का जज्बा हो, तो वे भी कुछ कर दिखा सकते हैं। कुछ इसी भावना के साथ क्रिसमस से ठीक पहले जयपुर में धर्मार्थ संगठन नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) की ओर से 15 वें दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। 22 दिसंबर को रवींद्र मंच पर होने वाले इस आयोजन में दिव्यांग कलाकार अपने भीतर छिपी अनूठी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे और समाज को यह संदेश देने का प्रयास करेंगे कि वे भी किसी से कम नहीं हैं।15 वें दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो के दौरान 40 दिव्य हीरोज बैक टू बैक अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए आश्चर्यजनक स्टंट जैसे मल्लखंभ, व्हीलचेयर रैंप वॉक, व्हीलचेयर स्टंट के साथ लावणी जैसे नृत्य रूपों की नई संभावना प्रस्तुत करेंगे।जयपुर के दर्शकों को एक नए तरह का टैलेंट शो देखने को मिलेगा, जहां दिव्य हीरोज, फैशन राउंड के दौरान कैलीपर्स, व्हीलचेयर, क्रच और आर्टिफिशियल लिम्ब्स के साथ परफॉर्मेंस देंगे। हर राउंड में 10 दिव्य हीरोज रैंप वॉक करेंगे। जगदीश पटेल, योगेश प्रजापति, दीया श्रीमाली, अहमद रजा और ज्योति मस्तेकर जैसे दिव्य हीरोज अपने मनोहारी प्रदर्शन से शो को चार चांद लगाएंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता श्री मनीष खंडेलवाल ने कहा, ‘‘इस तरह के हमारे अनूठे आयोजन के माध्यम से दिव्यांग कलाकार लोगों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं और इस तरह बड़ी संख्या में लोग इनसे प्रेरित होते हैं। ऐसे आयोजनों के पीछे हमारा एक मकसद यह भी है कि दिव्यांग लोगों के प्रति लोग अपना नजरिया बदलें और समाज में उनके प्रति बराबरी का व्यवहार किया जाए और प्रतिभाशाली लोगों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।‘‘नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल ने इस अवसर पर हर वंचित दिव्यांग को टेलरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर और हार्डवेयर रिपेयरिंग कौशल के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया।दिव्या हीरोज ने इससे पहले नई दिल्ली, अहमदाबाद, उदयपुर, सूरत और मोरबी में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। इन दिव्य नायकों की यात्रा आसान नहीं रही है, लेकिन नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल के निरंतर सपोर्ट के साथ इन निपुण व्यक्तियों ने इस टैलेंट शो के आयोजन में अपनी तरफ से अधिकतम प्रयास किया है। नारायण सेवा संस्थान दुनिया के विशेष रूप से सक्षम और वंचित लोगों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। पद्मश्री कैलाश ‘मानव‘ अग्रवाल द्वारा 1985 में स्थापित नारायण सेवा संस्थान एक धर्मार्थ संगठन है जो दिव्यांग लोगों के समुदाय को शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा लाने के लिए सेवा प्रदान करता है। झीलों की नगरी उदयपुर के पास बड़ी गांव में स्थित नारायण सेवा संस्थान प्रकृति की गोद में अरावली पहाड़ियों की सीमा से घिरा हुआ है।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD