Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

आत्मविश्वास के बूते आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाली सक्रिय महिला विंता देवी

विंता देवी ने बाधाओं को पार कर बनाई नई पहचान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कांगड़ा , 17 Dec 2019

Last updated on: Dec 17, 2019, 00:00 IST

कांगड़ा तहसील में स्थित है नन्देड़ गांव। इन दिनों इस गांव में लोगों को अपने आत्मविश्वास के बूते आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाली एक सक्रिय महिला विंता देवी की खूब बात हो रही है।विंता ने जिदंगी की तमाम बाधाओं को पार करते हुए अपने घर की आर्थिक स्थिति को बदल डाला है और एक नई सामाजिक पहचान बनाई है।दसवीं तक पढ़ी विंता करीब 8 साल पहले विवाह कर जब नन्देड़ गांव में अपने ससुराल आई थीं, उस समय घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। उन्होंने अपने पति अजय कुमार के साथ खेतीबाड़ी का काम शुरू किया, लेकिन नकदी फसलें लगाने की जानकारी एवं ज्ञान के अभाव में उनके प्रयास बहुत सफल नहीं रहे। ऐसे में विंता देवी को पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इच्छुक लोगों को सब्जी नर्सरी बारे प्रशिक्षण देने का पता चला। उन्हें आशा की किरण नजर आई और उन्होंने तुरन्त संस्थान से सम्पर्क किया तथा प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर दिया।संस्थान द्वारा विंता देवी के गांव में 10 दिन का सब्जि नर्सरी प्रबन्धन एवं उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिससे इनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई तथा इन्हें पता चला कि सब्जियों की खेती कैसे की जाती है, सब्जियों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा सब्जियों के उत्पादन को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस प्रकार का ज्ञान प्राप्त करके इनके काम में एक बदलाव आया और इन्होंने और अधिक मेहनत करना शुरू कर दिया। विंता देवी बताती हैं कि उनके लिए यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने सब्जि उत्पादन की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नकदी सब्जियों की खेती करने की विधि के बारे में भी पूरी जानकारी ली।  

वे बताती हैं कि उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अपने पति के साथ लगभग 60 हजार रूपये की पूंजी तथा 10 हजार रुपये स्वयं सहायता समूह के द्वारा कांगड़ा सहकारी बैंक जमानाबाद से लोन लेकर सब्जियों का उत्पादन शुरू किया। मेहनत और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान के बूते देखते ही देखते दिन बदलने लगे। आज वे सब्जियों को आसपास के गांवों में बेचते हैं और हर महीने लगभग 12 हजार रूपये कमा रहे हैं। अजय कुमार का कहना है कि विंता देवी के आत्मविश्वास ने उनके परिवार की जिन्दगी बदल दी है। इसके अतिरिक्त विंता देवी ने अपने परिवार के सहयोग से पॉलीहाउस भी लगाया है जिसमें बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन से उनकी आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ हुई है।पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा बताते हैं कि संस्थान जरूरतमंद एवं इच्छुक लोगों को स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देता है, ताकि वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर हो सकें। वे बताते हैं कि संस्थान 18 से 45 वर्ष तक की महिलाओं और पुरूषों को डेयरी फार्मिंग, खुम्ब उत्पादन, सब्जी नर्सरी प्रबंधन और सब्जियों की खेती, आलू एवं प्याज की खेती और प्राकृतिक संरक्षण, अचार और पापड़ बनाना, खिलौने बनाना, डुने पत्तल बनाना, कपड़े के बैग बनाना तथा मोबाईल रिपेयरिंग जैसे विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए जाते हैं, जिसके द्वारा वे स्वरोजगार हेतु जिला कांगड़ा के किसी भी बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि सभी जिलावासियों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया जा रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशासन के इन प्रयासों में पंजाब नैशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो बेहद सराहनीय है। इस प्रकार के प्रशिक्षणों से लोग क्षेत्र विशेष के लिए आवश्यक ज्ञान प्राप्त कर एवं कौशल विकास से स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ें हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन लोगों को स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD