Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फारूक के बयान पर पीडीपी का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर , 04 Mar 2014

Last updated on: Mar 04, 2014, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की विपक्षी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान के खिलाफ विरोधस्वरूप मार्च निकाला। पार्टी नेता और श्रीनगर से लोकसभा उम्मीदवार तारिक हामिद कारा के नेतृत्व में पीडीपी के कई कार्यकर्ताओं ने ग्रीष्मकालीन राजधानी के रीगल चौक इलाके में मार्च निकाला।प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेस नेता फारूक का पुतला जलाया।कारा ने संवाददाताओं को बताया कि नेशनल कांफ्रेस राज्य में भ्रष्टाचार के स्रोत रही है और यह बेहद शर्म की बात है कि इसके नेता कश्मीरियों को महाचोर कह रहे हैं।फारूक ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से कहा था, "कश्मीरी चोर नहीं, महाचोर हैं।"उन्होंने हालांकि, सोमवार को कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। 

उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम दो से तीन हजार करोड़ रुपये में बिजली खरीदते हैं, लेकिन हम यह पैसा उगाह नहीं पाते, क्योंकि यहां बिजली की चोरी होती है।"फारूक ने कहा, "हमारे राज्य के कई लोग बिजली की चोरी करते हैं। यह पूरे देश में होता है लेकिन वितरण और प्रसार का सबसे ज्यादा घाटा जम्मू एवं कश्मीर में होता है। एक समाचार पत्र ने इस खबर को प्रकाशित कर लोगों के बीच गलतफहमी पैदा की है।"केंद्रीय मंत्री ने पीडीपी की आलोचना के जवाब में संवाददाताओं से कहा, "मैं दुखी हूं कि मीडिया ने मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया। मैंने राज्य में बिजली चोरी की बात कही थी।"

 

Tags: tariq hameed karra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD