चिकित्सा अधिकारी (जनरल विंग) पद के लिए छंटनी परीक्षा 5 अप्रैल, 2014 को
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 04 Mar 2014
Last updated on: Mar 04, 2014, 00:00 IST
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 6 मार्च, 2014 को चिकित्सा अधिकारी (जनरल विंग) के पद के लिए होने वाली छंटनी परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 5 अप्रैल, 2014 को आयोजित की जाएगी।उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केन्द्र एवं अनुक्रमांक पूर्ववत् रहेंगे और उम्मीदवार ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।