Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्टार्ट अप सैशन के दौरान पैनल मैंबरों ने मोहाली को विश्व का पहला स्टार्टअप केंद्र बनाने की वकालत की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 05 Dec 2019

Last updated on: Dec 05, 2019, 00:00 IST

प्रगतीशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2019 के पहले दिन ‘पंजाब को अगला स्टार्टअप केंद्र कैसे बनाया जाए’ सैशन के दौरान पैनल के मैंबरों ने मोहाली को विश्व की पहली स्टार्टअप वैली बनाने की वकालत करते हुए विश्वभर से हुनर व निवेश का आहवान किया।पैनल सदस्यों ने कहा कि स्टार्टअप ईकोसिस्टम संबंधी 90 मिनट के सैशन के दौरान मोहाली को इस क्षेत्र में मौजूद विरासती विलक्ष्णताओं को देखते हुए स्टार्टअप की शिवालिक वैली बनाने का सुझाव दिया।इस सैशन के पैनल में इंडियन ऐंजल नैटवर्क की सह संस्थापक तथा आई.ए.एन फंड के फाउंडिंग पार्टनर श्रीमती पदमजा रुपरेल, आई.बी.एस. के प्रौफेसर तथा नैस्ले एस.ए, स्विजरलैंड में एशिया, अफ्रीका, ऊशीनीया के भूतपूर्व ईवीपी और मुखी नंदू नंदकिशोर, सोनालीका ईंडस्ट्री के कार्यकारी डायरैकटर श्री अक्षय सांगवान, भारत फंड के सह-संस्थापक तथा प्रबंधकीय पार्टनर कुनाल उपाध्याय, ऐजीनैक्सट टैकनालोजी के संस्थापक श्री तरनजीत भामरा  ने भाग लिया।पंजाब को बौद्धिक तौर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न नामी संस्थाओं को संयुकत तौर पर अंतर-अनुशासनात्मक खोज के लिए आगे आने के लिए जोर दिया। पैनल ने साझे नवीनतम प्रौजेकटों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की ओर से ऐसे प्रोजैकटों को अधिक से अधिक उत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास तथा आर्थिक उत्थान के लिए खोज तथा उद्यम बहुत अहम है तथा पंजाब को देश का स्टार्टअप हब बनाने तथा इसको दुनिया भर में अलग अलग क्षेत्रों तक ले जाने के लिए राज्य के पास बहुत शक्ति तथा स्त्रोत मौजूद हैं।

इस मौके पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए श्रीमती पदमजा रुपरेल ने कहा कि यह सम्मेलन सारे उद्यमियों, निवेशकों, नीतिकारों तथा अन्य संबंधित लोगों को एक मंच पर लाने का प्रशंसनीय प्रयास है, जिससे मेक इन इंडिया मुहिम को और भी उत्साह मिलेगा। इस दौरान श्री नंदू नंदकिशोर ने कहा कि उद्यमता पंजाबियों के खून में है, जिसके चलते पंजाब स्टार्टअप के पक्ष से आगे बढ़ रहा है। जबकि श्री कुनाल उपाध्याय ने कहा कि इसके लिए पंजाब के पास अथाह संभावनाएं है।श्री तरनजीत भामरा ने राज्य में स्टार्टअप ईकोसिस्टम को तेजी से प्रफुल्लित करने के लिए हुनर का केंद्रीय पूल बनाने पर जोर दिया।पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की संयुक्त डिवैलेपमैंट कमिश्नर तथा डायरैक्टर आई टी कम स्टेट स्टार्टअप नोडल अफसर श्रीमती तनू कश्यप ने पैनल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उद्यम की शुरुआत के लिए पंजाब में मौजूद संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से उद्यमियों तथा कारोबारियों को दी जा रही बड़ी रियायतों, कारोबारी माहौल तथा लागू किए गए व्यापक सुधारों संबंधी जानकारी दी।मू-फार्मका के संस्थापक परम सिंह ने पंजाब में अपने स्टार्टअप की शुरुआत का अनुभव साझा करते हुए राज्य में नए उद्यमों के लिए सही माहौल मौजूद होने की पुष्टि की। पंजाब में जन्मे तथा आस्ट्रेलिया से लौट कर पंजाब में सफल स्टार्टअप शुरु करने वाले परम सिंह ने बताया कि उन्होंने सहायक धंधे डेयरी को नए रुप में अपनाया तथा इस संबंध में 30 हजार से अधिक किसानों तथा महिलाओं को सिखलाई दी है।

 

Tags: Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD