Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

निवेश सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके पास पहुँचे नौजवान की मदद की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 05 Dec 2019

Last updated on: Dec 05, 2019, 00:00 IST

पंजाब प्रगतिशील निवेश सम्मेलन-2019 के विचार-विमर्श सैशन के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनके पास पहुँचे एक नौजवान की तरफ से शिकायत का नोटिस लेते हुए मोहाली के एस.एस.पी. और डिप्टी कमिश्नर को इस शिकायत की जांच करके उचित कार्यवाही करने के हुक्म दिए हैं।डेराबस्सी में त्रिवेदी कैंप का निवासी अमनदीप सिंह अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुँचा जो उस समय पर स्टेज पर थे। सुरक्षा मुलाजि़मों द्वारा उसे वहाँ से ले जाने से पहले उसने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को कुछ दस्तावेज़ सौंपे।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हालाँकि मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा कर्मियों को सैशन ख़त्म होने तक उनका इन्तज़ार करने के लिए कहा जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अमनदीप को मिलकर उसकी शिकायत सुनी। अमनदीप ने मुख्यमंत्री को यह बताया कि डेराबस्सी में उसकी दुकान से सम्बन्धित मामला अभी अदालत में लम्बित है जबकि एक प्रापर्टी डीलर ने उसे दुकान से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया।मुख्यमंत्री ने नौजवान की सहायता करने का फ़ैसला लेते हुए जि़ला पुलिस प्रमुख कुलदीप चाहल और डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन को उसी वक्त हुक्म दिए कि तथ्यों की पड़ताल करने के बाद अमनदीप को उसकी दुकान जो वकफ़ बोर्ड से सम्बन्धित बतायी जा रही है, वापस दिला दी जाये।सुरक्षा के स्पष्ट उल्लंघन के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार जो सैशन के दौरान उपस्थित थे, ने इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट माँगी है कि सुरक्षा पक्ष से ढील की जांच की जाये और यदि ऐसी घटना हुई है तो बनती कार्यवाही की जाये।

 

Tags: Amarinder Singh , Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD