Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बायो-मैडीकल अवशेष को नियमों मुताबिक सुरक्षित और वैज्ञानिक ढंग से ही निपटाया जाए: बलबीर सिंह सिद्धू

बायो-मैडीकल अवशेष मानवता और वातावरण के लिए एक बड़ा ख़तरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2019

Last updated on: Dec 03, 2019, 00:00 IST

बायो मैडीकल वेस्ट (बी.एम.डब्ल्यु) मैनेजमेंट रूल्ज 2016 के उल्लंघन के सम्बन्ध में आई रिपोर्टों का गंभीर नोटिस लेते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने उक्त नियमों के पालन के लिए सरकारी और प्राईवेट स्वास्थ्य सहूलतें देने वाली संस्थाओं को कड़े निर्देश जारी किये हैं।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि बायो मैडीकल अवशेष मानवता और वातावरण के लिए एक संभावित ख़तरा है जिस तरह पराली जलाने, औद्योगिक अवशेष, सिवरेज और अन्य प्रदूषण हैं। जिसके लिए बायो -मैडीकल अवशेष को नियमों के मुताबिक सुरक्षित और वैज्ञानिक ढंग से ही निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने वाली कई संस्थाएं अपने बायो मैडीकल अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा नहीं कर रही हैं जिससे बड़े स्तर पर संक्रामक बीमारियाँ विशेषकर एच.आई.वी, हैपेटाईटस बी और सी और टैटनस में विस्तार होता है।उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में सुरक्षित और बीमारी मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस सम्बन्धी कई अलग-अलग कदम उठाए गए हैं।श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जि़ला और ब्लॉक स्तर पर बायो वेस्ट मैनेजमेंट सम्बन्धी निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिवल सर्जनों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वह पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से मापदंडों के यथावत पालन को यकीनी बनाएं।मंत्री ने कहा कि वाटर (प्रीवेन्शन एंड कंट्रोल ऑफ पल्यूशन) एक्ट, 1974 और एयर (प्रीवेन्शन एंड कंट्रोल ऑफ पल्यूशन) एक्ट, 1981 के अंतर्गत आते सभी अस्पतालों को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से काम करने सम्बन्धी सहमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए बायो मैडीकल अवशेष का रिकार्ड हरेक स्वास्थ्य संस्था द्वारा उचित प्रबंधों के अनुसार रखा जाना ज़रूरी है जिसका ऑडिट राज्य और जि़ला स्तरीय जांच टीमों द्वारा किसी भी समय किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और गलत काम करने वाले अधिकारियों और जि़म्मेदार व्यक्तियों के खि़लाफ़ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने स्पष्ट किया कि बायो -मैडीकल कूड़े या अवशेष का अर्थ है कोई ठोस और/या तरल अवशेष जिसमें इसके डिब्बे और कोई भी बीच का उत्पाद शामिल होता है, जो मानव या जानवर की जांच, इलाज या टीकाकरण के दौरान पैदा होता है या इससे सम्बन्धित या खोज कार्य जैविक या स्वास्थ्य कैंप के उत्पादन या टेस्टिंग जैसे कि मानवीय शरीर वैज्ञानिक अवशेष जैसे टिशूओं, ऑर्गन और शरीर के अंग, हाईपोडर्मिक सूइयां, सिरिंजें, टूटे हुए कांच, फेंकी हुई दवा, खून की थैली, रबड़ के दस्ताने, सभी उपयोग की गई चिकित्सा वस्तुएं, और साइटोटोक्सिक दवा आदि का बी.एम.डब्ल्यू नियम के अनुसार वैज्ञानिक तौर पर निपटारा किया जाना चाहिए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD