Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीयूष गोयल ने कहा, ‘वाई-फाई की सुविधा वाले 5400 से अधिक स्‍टेशन आने वाले समय में रेलवे स्‍टेशनों को डिजिटल बदलाव का केन्‍द्र बनाने में मदद करेंगे’

रेलटेल को आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छूने और 10000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्‍य तय करने की जरूरत है : रेल मंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2019

Last updated on: Nov 26, 2019, 00:00 IST

भारतीय रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) रेलटेल ने 25 नवम्‍बर, 2019 को नई दिल्‍ली में अपना 20वां स्‍थापना दिवस मनाया। रेल और वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि थे। रेल राज्‍य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी भी इस अवसर पर सम्‍मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री विनोद कुमार यादव, रेलवे बोर्ड के सदस्‍य (सिग्‍नल एवं दूरसंचार) श्री प्रदीप कुमार, रेलवे बोर्ड के अन्‍य सदस्‍य तथा रेलवे, दूरसंचार विभाग (डॉट) एवं रेलवे के पीएसयू के वरिष्‍ठ अधिकारी और दूरसंचार क्षेत्र के वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए रेलटेल की अभूतपूर्व यात्रा के लिए उसे बधाई दी। श्री गोयल ने कहा कि रेलटेल सही मायनों में नई सदी का पीएसयू है जिसका इतिहास तो संक्षिप्‍त है लेकिन उज्‍ज्वल भविष्‍य काफी लंबा है। उन्‍होंने कहा कि रेलटेल ने 5400 से भी अधिक रेलवे स्‍टेशनों पर वाई-फाई सेवा के जरिए देश के हर कोने में वाई-फाई उपलब्‍ध कराकर उल्‍लेखनीय काम किया है। उन्‍होंने कहा कि रेलटेल अब विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है, इसलिए उसे आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छूने और 10000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्य तय करने की जरूरत है।

रेलटेल की स्‍टेशन वाई-फाई परियोजना की सराहना करते हुए श्री गोयल ने कहा, ‘वाई-फाई की सुविधा वाले 5400 से अधिक स्टेशन आने वाले समय में रेलवे स्टेशनों को डिजिटल बदलाव का केन्द्र बनाने में मदद करेंगे।’रेल राज्‍य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी ने इस अवसर पर कहा कि रेलटेल ने अपनी शुरुआत 15 करोड़ रुपये की कंपनी के रूप में की थी और अब यह 1000 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की कंपनी है। श्री अंगड़ी ने छोटी सी अवधि में ही 5400 से भी अधिक स्‍टेशनों को वाई-फाई से कनेक्‍ट करने के लिए रेलटेल को बधाई दी। श्री अंगड़ी ने रेलटेल के सीएमडी को ‘भारतनेट’ के तहत ग्राम पंचायतों को आपस में तेजी से कनेक्‍ट करने की सलाह दी, ताकि गांवों में रहने वाले लोगों को भी वाई-फाई सेवा मिल सके।रेलटेल के सीएमडी श्री पुनीत चावला ने अपने स्‍वागत भाषण में रेलटेल द्वारा विगत वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में विस्‍तार से बताया। श्री चावला ने इस तथ्‍य पर विशेष जोर दिया कि रेलटेल भी बाजार में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा के बावजूद दूरसंचार क्षेत्र के उन चुनिंदा पीएसयू में शामिल है जो लगातार मुनाफा कमा रहे हैं, लाभांश का भुगतान कर रहे हैं और कर्ज मुक्‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में रेलटेल का कारोबार 1017 करोड़ रुपये का रहा और उसका परिचालन मार्जिन 184 करोड़ रुपये आंका गया।

 

Tags: Piyush Goyal , Suresh Angadi Channabasappa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD