Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बी2वी2 गांव की ओर का संस्थागतकरण को दर्शाता है : रोहित कंसल

‘25-30 नवंबर से शुरू हो रहे बी2वी2 के लिए मीडिया योजना को अंतिम रूप दिया‘

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

सूचना विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने आज यहां ‘गांव की ओर-2‘ (बी2वी2) कार्यक्रम के संबंध में मीडिया योजना को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में निदेशक सूचना और जनसंपर्क डॉ. सैयद सेहरिश असगर, संयुक्त निदेशक सूचना जम्मू नरेश कुमार, सभी उप निदेशक, सूचना अधिकारी और विभाग के अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।प्रमुख सचिव ने मीडिया योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बी2वी2 सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है क्योंकि यह ‘गांव की ओर‘ (बी2वी) कार्यक्रम के संस्थागतकरण का प्रतिनिधित्व करती है।रोहित कंसल ने विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए, बी2वी के पहले चरण के दौरान की गई उपलब्धियों के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने विभाग को सरकार का एक महत्वपूर्ण विंग कहा क्योंकि यह सरकार और लोगों के बीच एक इंटरफेस का काम करता है।प्रमुख सचिव ने कहा कि बी2वी2 पहले चरण की तुलना में अधिक तीव्र है क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाना, बी2वी-1 का पालन करना, लाभार्थी उन्मुख योजनाओं का 100 प्रतिशत कवरेज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक प्रोत्साहन देकर ग्रामीण लोगों की आय दोगुनी करना है।मीडिया योजना के बारे में, कंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीनी स्तर पर प्राप्त जानकारी के विश्लेषण के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाना चाहिए और मीडिया को बी2वी2 के संबंध में सूचना के समय पर निपटान के लिए अधिकारियों की समर्पित टीम बनाई जानी चाहिए।

इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश भर में बी2वी2 की पहुंच को गुणा करने के लिए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस बात पर जोर दिया कि इस उद्देश्य के लिए एक समर्पित सोशल मीडिया टीम तुरंत बनाई जानी चाहिए।बैठक के दौरान, सूचना निदेशक डॉ. सेहरिश ने एक प्रस्तुति के माध्यम से प्रमुख बी2वी2 कार्यक्रम के लिए मीडिया योजना के बारे में बैठक को अवगत कराया। उन्होंने सूचित किया कि विभाग जम्मू-कश्मीर के सभी प्रमुख अखबारों में फ्रंट पेज के विज्ञापन के अलावा सभी लोकप्रिय टीवी और रेडियो चौनलों पर उपराज्यपाल के संदेशों को प्रसारित करके बी2वी2 को नियमित आधार पर प्रचारित कर रहा है।सूचना निदेशक ने यह भी बताया कि बी2वी2 कार्यक्रम के पहले और दौरान विशेष पैनल चर्चा और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बैठक को सूचित किया कि कार्यक्रम के व्यापक प्रचार के लिए जम्मू और कश्मीर के सभी प्रमुख टीवी और रेडियो चौनलों पर नियमित रूप से वीडियो और रेडियो जिंगल प्रसारित किए जा रहे हैं।जिला वार मीडिया योजना के बारे में, डॉ. सेहरिश ने बैठक को अवगत कराया कि सभी जिला सूचना अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बी2वी2 कार्यक्रम के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रेषित करने के लिए कहा गया है।इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित डीआईओ को ‘गांव की ओर‘ के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार-विमर्ष और अन्य सामाजिक गतिविधियों को आयोजित करने के लिए कहा गया है ताकि इस कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके।

 

Tags: Rohit Kansal , Back to Village 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD