Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लद्दाख के उपराज्यपाल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

लद्दाख के उपराज्यपार आर. के. माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने तीन सप्ताह पूर्व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के मद्देनजर वहां होने वाले विकास कार्यों से डॉ. सिंह को अवगत कराया।डॉ. सिंह ने श्री आर. के. माथुर को बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर लद्दाख को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने इस वर्ष की शुरूआत में प्रधानमंत्री की लद्दाख यात्रा के दौरान क्षेत्र में विकास पर जोर दिये जाने की उनकी मंशा के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर लद्दाख में कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं।डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के फौरन बाद लद्दाख के लोग उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की मांग कर रहे थे, इसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले उपराज्यपाल बनने के आधार पर श्री माथुर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।डॉ. सिंह ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अभी हाल में घोषणा की है कि लद्दाख में बिजली परियोजनाओं को मदद देने के लिए 50,000 करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा (-)30 डिग्री सेंटीग्रेड डीजल ईंधन भी उपलब्ध कराया जाएगा।लद्दाख में विकास के नए युग की शुरूआत हुई है। इसके संबंध में डॉ. सिंह ने श्री माथुर को बताया कि लेह में ‘लेह बेरी’ और मेघालय में ‘गारो बेरी’ के लिए फल प्रसंस्करण इकाइयां लगाने के संबंध में उन्होंने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के साथ बातचीत की है।श्री सिंह ने उपराज्यपाल को अवगत कराया कि पिछले वर्ष क्षेत्र में वायु संपर्कता बढ़ाने के लिए उड्डयन मंत्रालय से बातचीत की गई थी। उसके बाद भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत करगिल और किश्तवार में हवाईअड्डे को मंजूरी दी गई है।    

 

Tags: Radha Krishna Mathur , Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD