Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसाद योजना के तहत चिन्तपूर्णी परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिमला , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की तथा उनसे केन्द्र की प्रसाद योजना के तहत चिन्तपूर्णी के लिए 45 करोड़ रुपये की परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।उन्होंने राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उपयुक्त स्थानों पर राज्य के पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली डिजिटल वाॅल स्थापित करने के लिए वर्चुअल रियलिटी परियोजना के लिए मंत्री से धन उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। मंत्री ने इस संबंध में केन्द्र को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।मुख्यमंत्री ने प्रसाद परियोजना के तहत धार्मिक पर्यटन सर्किट के अन्तर्गत रिवाल्सर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रवेश स्थानों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को यह आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्रदेश ‘प्रसाद’ अर्थात तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन ड्राईव के तहत प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर भव्य और धरोहर मन्दिर तथा धार्मिक स्थल बनाने के लिए एक अलग परियोजना प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।सांसद राम स्वरूप शर्मा, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन और पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD