Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

राज्य सरकार पंजाब रोडवेज़ और पनबस में बस ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार-रजिया सुल्ताना

परिवहन मंत्री द्वारा जी.पी.एस. आधारित बस ट्रैकिंग सिस्टम के काम काज की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2019

Last updated on: Nov 20, 2019, 00:00 IST

नई परिवहन नीति का पालन करते हुए राज्य सरकार पंजाब रोडवेज़ और पनबस में बस ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने आज पंजाब रोडवेज़ और पनबस के बस ट्रैकिंग सिस्टम की मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम के काम काज की समीक्षा की।यहाँ जारी एक प्रैस बयान में श्रीमती रजिया सुल्ताना ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ और पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी (पनबस) द्वारा बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और सवारियों के लिए पैसेंजर इनफोरमेशन सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यह सिस्टम 1800 बसों में लागू किया जाना है और इसको लागू करने में 5.8 करोड़ रुपए की लागत आयेगी और यह सिस्टम 5 साल के लिए चलाया जायेगा। इस सिस्टम के लिए मूल लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार द्वारा दिया जाना है।उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज़ और पनबस के मुख्य दफ़्तर में केंद्रीय निगरानी और कंट्रोल रूम स्थापित किये जा रहे हैं जहाँ बसों की लाइव ट्रैकिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि नयी ट्रांसपोर्ट नीति के अंतर्गत पंजाब के ट्रांसपोर्ट वाहनों में वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाना पंजाब सरकार का पहला कदम है। उन्होंने बताया कि इस पायलट प्रोजैक्ट अधीन जालंधर 1 और जालंधर 2 डिपूओं की 110 बसों में जी.पी.एस. उपकरण लगाए गए हैं। यह सिस्टम अब पंजाब रोडवेज़ और पनबस के सभी 18 डिपूओं में लगाए जाएंगे। इस प्रोजैक्ट को मई, 2020 तक पूरा कर लिया जायेगा। यह सिस्टम निकट भविष्य में पी.आर.टी.सी. और प्राईवेट बसों में भी लगाया जायेगा।

इस प्रोजैक्ट के फ़ायदों बारे बताते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के पूरी तरह लागू होने के उपरांत यात्रियों विशेष तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के सहयोग से सभी बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। इसी तरह बसों की मॉनिटरिंग और कंट्रोल के लिए चंडीगढ़ में सैंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूह बसों की ओवर स्पीडिंग, हार्श ब्रेकिंग, हार्श एक्सलरेशन, बसों के रात को ठहरने और अपने निश्चित स्थान की जगह पर किसी अन्य स्थान पर रुकना, बसों का 25 मिनट से ज़्यादा ढाबों पर रुकना, बाइपास, फ्लाई ओवर, रूट डायवर्शन, स्टोपेज़ मिस करना, अपने निश्चित समय से पहले और बाद में चलना, निश्चित किलोमीटर तय न करना आदि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सैंट्रल कंट्रोल रूम और बसों के सम्बन्धित डिपूओं द्वारा की जायेगी और एस.एम.एस. के द्वारा अलर्ट भी भेजे जाएंगे।श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम जैसे कि चालक बिहेवियर, कंडक्टर बिहेवियर, बस का प्रयोग, स्टाफ का प्रयोग, निश्चित समय तथा देर और जल्दी चलने वाली बसों, बसों के द्वारा तय किये गए किलोमीटर आदि सम्बन्धी रिपोर्टें इस सिस्टम द्वारा तैयार की जाएंगी। श्रीमती रजिया सुल्ताना ने आगे कहा, ‘‘इस प्रणाली को लागू करके ट्रांसपोर्ट विभाग ने अपनी बसों के यात्रियों ख़ास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा की तरफ एक कदम आगे बढ़ाया है। यात्री मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से निजी बस अड्डों के ई.टी.ए. / ई.टी.डी. के साथ-साथ अपनी बसों की स्थिति की जांच / ट्रैक कर सकेंगे।इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव श्री भुपिन्दर सिंह, डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट श्री गुरलवलीन सिंह, एम.डी., पी.आर.टी.सी. श्री सुखविन्दर सिंह, डिप्टी एस.टी.सी. एन.पी. सिंह, पनबस के कार्यकारी निदेशक भी मौजूद थे।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD