Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डीआरडीओ ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास में शिक्षा जगत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2019

Last updated on: Nov 13, 2019, 00:00 IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज यहां 'डीआरडीओ-एकेडमिया इंटरैक्शन फॉर इंप्रूवमेंट इन फ्यूचर टेक्नोलॉजीज' नामक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य देश में उपलब्ध अकादमिक विशेषज्ञता का लाभ उठाना और शिक्षा जगत के साथ तालमेल बढ़ाना था । सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने के लिए विभिन्न अवधारणाओं पर चर्चा की गई ताकि अनुसंधान सीधे रक्षा उत्पादों और अनुप्रयोगों की दिशा में योगदान दे सके। देश में उपलब्ध शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को उन्नत रक्षा उत्पादों के डिजाइन और विकास में योगदान के लिए रणनीतिक रूप से लगाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।रक्षा अनुसंधान और विकास में नवाचार को अवशोषित करने की अपार संभावनाएं हैं जो न केवल अनुसंधान और विकास संगठनों तक सीमित है बल्कि देश के किसी भी कोने से अंकुरित हो सकती है । डीआरडीओ के विशेष रुचि के विषयों पर लक्षित उन्नत अनुसंधान करने हेतु डीआरडीओ के द्वारा भविष्य के रक्षा अनुप्रयोगों की कल्पना करने और उन्हें साकार रुप देने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रौद्योगिकी के आठ केंद्र की स्थापना पहले से की गई है । कार्यशाला में उपस्थित प्रख्यात शिक्षाविदों ने डीआरडीओ और अकादमिक संस्थानों के बीचअंतःक्रिया करने के लिए कई अवधारणाएंप्रस्तुत की।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शिक्षा जगत और रक्षा अनुसंधान एवं विकास के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में डीआरडीओ द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी उत्कृष्टता राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी हुई है और भावी रक्षा अनुप्रयोगों के लिएअकादमिक विशेषज्ञता का उपयोग करने हेतु निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया ।

इस अवसर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भावी तैयारी के लिए उन्नत प्रणोदन,टेराहर्ट्ज टेक्नोलॉजीज,एडवांस्ड रोबोटिक्स, साइबर टेक्नोलॉजीज, परिमाण प्रोद्योगिकियों जैसीतीव्र सामाग्री के क्षेत्रों में अनुसंधान करने का आह्वान किया ।  उन्होंने डीआरडीओ और शिक्षा विदों जैसे कार्स (सीएआरएस) प्रोजेक्ट्स, असाधारण अनुसंधान परियोजनाओं, प्रोद्योगिकी विकास निधि, निर्देशित अनुसंधान परियोजना और कलाम नवोन्मेष पुरस्कार आदि के बीच संबंधों के लिए विभिन्न मौजूदा तंत्रों के बारे में बात की। डॉ रेड्डी ने कहा कि डीआरडीओ रक्षा अनुसंधान और विकास की मुख्यधारा में शिक्षा जगत की भागीदारी को सक्षम बनाने के लिए व्यवसाय के और मॉडल लाने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रस्ताव किया कि प्रौद्योगिकीय उत्पादन में वृद्धि और रक्षा उत्पादों में इसके उपयोग के लिए दोनों पक्षों की जवाबदेही के साथ व्यवसाय के मॉडलों पर काम करने की आवश्यकता है । शिक्षा जगत से प्रस्तावों और विचारों का स्वागत है ।मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) में सचिव (उच्च शिक्षा) श्री आर सुब्रमण्यम ने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के त्वरित विकास के लिए सभी हितधारकों के बीच पारिस्थितिकी प्रणाली और प्रभावी तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगे का रास्ता विकसित करने के लिए संयुक्त कार्य दल का प्रस्ताव रखा ।मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) में अपर सचिव श्री राजेश सरवाल; आईआईटी दिल्ली, जोधपुर, वाराणसी, पलक्कड़, गुवाहाटी के निदेशक; एनआईटी जयपुर, भोपाल, कालीकट, दिल्ली और कुरुक्षेत्र के निदेशक; हैदराबाद, जाधवपुर, मिजोरम और भारतियार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।महानिदेशक (संसाधन एवं प्रबंधन तथा सिस्टम विश्लेषण एवं मॉडलिंग), महानिदेशक (प्रोद्योगिकी प्रबंधन), महानिदेशक (मानव संसाधन), महानिदेशक (जीव विज्ञान), डीआरडीओ से महानिदेशक (सूक्ष्म इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण, कंप्यूटेशनल सिस्टम्स एंड साइबर सिस्टम्स) और अन्य प्रख्यात शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के प्रतिनिधि भी विचार-विमर्श के दौरान उपस्थित थे।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD