राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित ज़रूरतमंदों को हर संभव वित्तीय सहायता देने के लिए पंजाब सरकार की अपील के जवाब में पंजाब सिंचाई सेवामुक्त इंजीनियरज़ एसोसिएशन ने आज एसोसिएशन के संस्थापक और प्रधान के.एल. भार्गव के नेतृत्व अधीन मुख्यमंत्री राहत फंड में 7.51 लाख रुपए का योगदान डाला।प्रधान के.एल. भार्गव ने एसोसिएशन के अधिकारियों की मौजुदगी में एसोसिएशन के 110 सदस्यों की तरफ से साझे तौर पर एकत्रित किये 7,51,700 रुपए के चैक स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा को सौंपे।एसोसिएशन द्वारा की गई इस पहलकदमी का स्वागत करते हुए ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि सेवामुक्त कर्मचारियों की तरफ से दिया गया यह योगदान प्राकृतिक आपदाओं के पीडि़तों को पेश मुश्किलों को कम करने में और ज्य़ादा अहम साबित होगा और इसके साथ ही इस दुखद घड़ी में पीडि़त परिवारों को अपेक्षित सहायता मिलेगी।ब्रह्म मोहिन्द्रा ने आगे कहा कि ज़रूरतमन्दों की मदद करना हमारा फज़ऱ् बनता है और उन्होंने सभी को ऐसे परोपकारी कार्यों के लिए खुले दिल से दान करने की अपील की।इस मौके पर अन्यों के अलावा राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी के अलावा जत्थेबंदी के मुख्य सलाहकार इंजीनियर नरिन्दर शर्मा, कार्यकारी प्रधान एस.एल. विनायक और वित्त सचिव इंजीनियर गुरपाल सिंह मौजूद थे।