Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-2041 सम्‍मेलन का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 11 Nov 2019

Last updated on: Nov 11, 2019, 00:00 IST

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने आज नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र -2041” के उद्घाटन सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्‍मेलन का विषय " कल के सबसे बड़े राजधानी क्षेत्र के लिए योजना" था। सम्‍मेलन में एनसीआर क्षेत्र वाले सभी राज्यों, भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों/ विभागों, ज्ञान संस्थानों, उद्योगों, आवास संघों, विषय विशेषज्ञों, विभिन्न जिलों के फील्ड अधिकारियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।श्री डी.एस. मिश्रा ने सम्‍मेलन का एजेंडा तय करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से नागरिकों की सुविधाओं पर केन्द्रित होगा। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम और टिकाऊ योजना ही सफल हो सकती है। उन्‍होंने पुणे में आयोजित स्‍मार्ट सिटी सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि यदि किसी में गरीबी कम करने की क्षमता है, तो वह हमारे शहरों में है। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय योजना काफी कारगर साबित होगी।

दुर्गा शंकर मिश्रा ने इसे एक चुनौतीपूर्ण कार्य बताते हुए सभी हितधारकों से सभी उपलब्‍ध संसाधनों के माध्‍यम से एक समग्र योजना तैयार करने का आह्वान किया।उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय योजना का पूरे क्षेत्र पर व्‍यापक प्रभाव पड़ेगा। योजना के माध्‍यम से यह तय होगा कि क्षेत्र का विकास किस स्‍तर पर और किस दिशा में किया जाना है। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय योजना-2041 हमारे सपनों और आकांक्षाओं की योजना होगी। इसे हर हाल में 2021 की मध्‍यावधि से पहले प्रकाशित कर दिया जाना चाहिए।इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए, एनसीआरपीबी सदस्य सचिव श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में 2021 को ध्‍यान में रखते हुए योजना का क्रियान्‍वयन किया जा रहा है और आगे 2041 की योजना तैयार की जानी है।सम्‍मेलन के सत्र में  विश्‍वस्‍तरीय शहरों की योजना के साथ ही 'भविष्य की कल्पना', 'राज्यों की प्राथमिकताएँ', 'भूमि उपयोग, आवंटन और नियंत्रण', 'सामंजस्‍यपूर्ण  विकास' और 'वित्तीय संरचना' जैसे अन्‍य विषयों पर एक मल्टीमीडिया प्रस्तुति भी दी गई।प्रतिभागी क्षेत्रीय योजना-2020 के बारे में एनसीआरपीबी की वेबसाइट www.ncrpb.nic.in पर  सुझाव दे सकते हैं।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD