कपूरथला की धरती पर बह रही ब्यास नदी पर पहली बार अध्यात्मिकता की ऐसी धारा बही, जिसके आलौकिक प्रकाश ने पूरे इलाके को एक रंग में रंग दिया। मौका था पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जा रहे श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘फलोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो’ का जि़ले में ब्यास नदी पर हो रहे विशेष समागमों का आज भुलत्थ सब-डिविजऩ के गाँव मंडी मंड कुल्ला के नज़दीक ब्यास नदी पर श्रद्धापूर्वक और शानदार तरीके से जि़ला और सैशन जज श्री किशोर कुमार और डिप्टी कमिश्नर इंजी. डी.पी.एस. खरबन्दा और अन्य न्यायिक अधिकारियों की हाजिऱी में आग़ाज़ किया गया।डिप्टी कमिश्नर इंजी. डी.पी.एस. खरबन्दा ने इस मौके पर कहा कि जि़ले में ब्यास नदी पर पहली बार हो रहे ‘फलोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो’ दौरान भारी संख्या में जिला निवासियों का पहुँचना यह सिद्ध कर रहा है कि यह शो आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह शो 7 नवंबर को भी इसी स्थान गाँव मंडी मंड कुल्ला के नज़दीक ब्यास नदी में शाम 7 से 7.45 बजे तक और 8.15 से 9 बजे तक होगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित आधुनिक तकनीक के साथ लैस प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं, जिससे राज्य निवासियों और नौजवानों को गुरू साहिब की जीवनी और शिक्षाओं से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘फलोटिंग लाईट एंड साउंड शो’ के दौरान गुरू साहिब के जीवन वृतांत को मल्टी मीडिया तकनीकों के द्वारा चित्रित करना सरकार का पृथक प्रयास है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की तरफ से सामाजिक एकता का दिखाया सिद्धांत सामाजिक बुराईयों के खि़लाफ़ हमेशा मानवता का मार्ग दर्शाता रहेगा।शो के दौरान पहुँची संगतों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरीके से गुरू साहिब के जीवन बारे आधुनिक तरीके से पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है, काफ़ी प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि कपूरथला की धरती पर बहती ब्यास नदी में पहली बार ऐसा समागम देखने को मिल रहा है और शो इतिहास कायम करेगा। इस मौके पर अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज श्री राम कुमार सिंगला, श्रीमती राजविन्दर कौर, श्री रमन कुमार और श्री जसपाल वर्मा, सिवल जज मैडम जसवीर कौर, श्री महेश कुमार, मैडम प्रियंका शर्मा, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी श्री अजीत पाल सिंह के अलावा भारी संख्या में जिला निवासी उपस्थित थे।