Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पीयूष गोयल ने राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर भारतीय रेल द्वारा आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ की अगुवाई की

देशभर के सभी ज़ोनल रेलवे कार्यालयों में ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 31 Oct 2019

Last updated on: Oct 31, 2019, 00:00 IST

सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्‍ट्रीय अखंडता और राष्‍ट्र के प्रति उनकी सेवा को ध्‍यान में रखते हुए, भारतीय रेल ने आज राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाया, जिसमें उसके सभी ज़ोनल रेलवे कार्यालय शामिल हैं।इस अवसर पर रेल और वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय रेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। उन्‍होंने आज सुबह नई दिल्‍ली में सम्‍पूर्ण भारतीय रेल के लिए राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर स्‍मारक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।इस अवसर पर, श्री गोयल ने स्‍मारक कार्यक्रम ‘रन फॉर यूनिटी’ की अगुवाई की, जो नई दिल्‍ली स्‍टेशन के सैलून साईडिंग के पास से शुरू हुआ। रेल राज्‍य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगडी, रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री विनोद कुमार यादव, बोर्ड के सदस्‍यों और रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भी ‘रन फार यूनिटी’ में हिस्‍सा लिया। नार्दर्न रेलवे भारतीय स्‍कॉउट एंड गाइड एसोशिएशन जैसे स्‍वैच्छिक संगठनों, रेलवे सुरक्षा बल ने राष्‍ट्रीय एकता के मूल विषय पर पट्टिका सहित ‘रन फॉर यूनिटी’ में पूरे उत्‍साह से भाग लिया।इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि अपना देश सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। देश की अखंडता के लिए उनके अपार योगदान की वजह से उन्‍हें ‘लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है। उन्‍होंने कहा कि यदि सरदार वल्‍लभ भाई पटेल ने देशी रियासतों की एकजुटता के लिए पहल न की होती तो देश के मानचित्र के बारे में कल्‍पना करना संभव नहीं हो पाता। भारतीय रेल के लिए भी देश को कई रियासतों के साथ जोड़ने में कठिनाई होती, क्‍योंकि इसके लिए अनुमति की जरूरत होती। भारतीय रेल राष्‍ट्रीय एकता के लिए सरदार पटेल का ऋणी है। सरदार पटेल ने देश में ‘सहकारिता आंदोलन’ की आधारशिला रखी, जिससे सीधे तौर पर हज़ारों किसान लाभान्वित हुए हैं। सरदार पटेल की जयंती पर, उन्‍होंने कहा कि अपने देश की एकता, सुरक्षा और विकास को कायम रखने के लिए सरदार पटेल के विचारों को अपनाने की जरूरत है।इस अवसर पर श्री सुरेश सी. अंगडी ने कहा कि सरदार पटेल आत्‍मानुशासन की शक्ति और उद्देश्‍य की भावना के प्रतीक थे। उन्‍होंने देश की अखंडता में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। हम राष्‍ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए सरदार पटेल के ऋणी हैं।   

 

Tags: Piyush Goyal , Suresh Angadi Channabasappa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD