Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को फरवरी 2020 तक शुरू करने का निर्देश दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 21 Oct 2019

Last updated on: Oct 21, 2019, 00:00 IST

बिहार के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों के प्रोग्रेस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, निर्माण भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। हर हाल में फरवरी 2020 तक काम पूरा करना होगा।बिहार में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज दरभंगा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज गया, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भागलपुर, पीएमसीएच पटना में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने भागलपुर एवं दरभंगा में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों के निर्माण गति का जायजा लिया था। मौके पर जाकर वहां की वस्तु   स्थिति से अवगत हुए। वहां का कार्य देखकर उन्होंने निर्माण कार्य करा रही एजेंसियों को फटकार लगाई थी। इस संदर्भ में सोमवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री सुनील शर्मा और सभी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों के निर्माण एजेंसियों के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने सख्त निर्देश दिया। इस समय सीमा के भीतर ही काम पूरा करना होगा। आउटडोर और इंडोर की व्यवस्था पूरी करनी होगी। बिहार में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों का निर्माण कार्य सीपीडब्ल्यूडी और हाइट्स देख रही है।समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा होगी। 15 दिनों पर मंत्रालय स्तर पर प्रतिदिन के प्रोग्रेस रिपोर्ट को लेकर अलग से बैठक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 15 नवंबर के बाद पटना में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। ताकि यथाशीघ्र सभी सुविधाएं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में मुहैया हो सके। समय पर कार्य नहीं होने पर ग्राउंड पर काम कर रही एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री चौबे झारखंड के देवघर में बन रहे एम्स के प्रोग्रेस से अवगत हुए। एम्स का निर्माण एनबीसीसी करा रही है। इसके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बिहार में दूसरे एम्स से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली। 

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD