Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की आधुनिक भारत में राष्ट्रवाद निर्माण सेमीनार की अध्यक्षता

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 19 Oct 2019

Last updated on: Oct 19, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण राष्ट्रवाद की भावना होती है और यही भावना किसी भी देश के नागरिक को एकजुट रखती है। यह बात उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में महर्षि पाणिनि विचार मंच द्वारा ‘ आधुनिक भारत में राष्ट्रवाद निर्माण’ विषय पर आयोजित सेमीनार की अध्यक्षता करते हुए कही।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी पहचान है तथा इस भावना को हमें मजबूत करना होगा क्योंकि राष्ट्रवाद देश के नागरिकों को जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र आदि जैसे संकीर्ण विचारों से उपर उठने और राष्ट्रहित में खड़े होने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि राष्ट्रवाद की शक्ति हमें विघटनकारी शक्तियों से लड़ने में शक्ति प्रदान करती है इसलिए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास और महापुरूषों के बारे में बताया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम आधुनिक भारत की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं परन्तु हमें शिक्षित भारत, मजबूत भारत, स्वस्थ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त, बेरोजगार मुक्त और वैज्ञानिक भारत की सोच को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि तभी हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना को साकार कर सकते हैं।योग भारती के संस्थापक श्री निवास मूर्ति ने कहा कि भारतीय परम्परा को समझने का मतलब राष्ट्रीयता को समझना है और योग हमारे जीवन संस्कृति का भाग है। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है जहां किसी भी प्रकार का दिखावा नहीं होता और यहां के लोग मेहनती है।इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्त्व पर प्रकाश डाला।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप कुमार सतपाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।इसके उपरांत, चण्डीगढ़ के रास्ते में राज्यपाल ने राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से अन्नाडेल शिमला में मुलाकात की।

 

Tags: Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD