Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार बनाएगी हिमाचल प्रदेश को पसंदीदा पर्यटन गंतव्य : डा. श्रीकांत बाल्दी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 18 Oct 2019

Last updated on: Oct 18, 2019, 00:00 IST

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को देश की पसंदीदा सैरगाह बनाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए पर्यटन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की अत्याधिक आवश्यकता है। यह बात मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में कही।उन्होंने प्रदेश में विभिन्न प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की तथा कहा कि प्रदेश में पर्याप्त स्थानों में सुन्दर प्राकृतिक स्थल है जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है और यह कार्य विभाग का है कि वह पर्यटक स्थलों को विकसित कर सुनिश्चित करें कि वह प्रत्येक पर्यटक के लिए पसंदीदा गंतव्य बन सके।प्रदेश में साहसिक पर्यटक गंतव्य विकसित करने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को ऐसे स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां स्कींग तथा पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों की संभावनाएं हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को बुलाह कटारू को पर्यावरण पर्यटन की दृष्टि से तथा आस-पास के क्षेत्रों को स्ंिकग स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘नई राहें नई मंजिलें’ योजना के तहत चांशल क्षेत्र को स्ंकग गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए एक एकीकृत योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में पौंग बांध जलाश्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वार्षिक पक्षी महोत्सव आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।

डा. बाल्दी ने कहा कि डिवेलपर्स की सुगमता के लिए रज्जू मार्ग दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है। उन्होंने डिवेलपर्स को राज्य में विभिन्न रज्जू मार्गों के कार्यों को शीघ्र आरम्भ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि नारकंडा रज्जू मार्ग परियोजना को हिमाचल प्रदेश रज्जू मार्ग निगम द्वारा सार्वजनिक-निजी साझंेदारी व बाहरी सहायता प्राप्त परियोजना तथा हिमाचल प्रदेश अधोसंरचना विकास बोर्ड शिकारी देवी रज्जू मार्ग की फिजीबिल्टी रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।बैठक में यह भी बताया कि विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं के विकास पर नाचन में 2.82 करोड़ और जंजैहली में 2.50 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। जिला मंडी को अध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए डा बाल्दी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्थान पर शिवधाम का कार्य शुरू किया जाए। बैंटनी कैसल शिमला के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि यह स्थान वास्तविक रूप से पर्यटन आधारित म्युजियम के रुप में विकसित होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्यारीघाट में बनने वाले सम्मेलन संेटर के कार्य में पर्यटन के लिए अधोसंरचना विकास निवेश परियोजना (आईडीआईपीटी-एचपी) हिमाचल प्रदेश तेजी लाए और इसे निर्धारित समय में पूरा करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने मनाली के बडाग्रां को लाईट और साउंड शो आयोजित करने वाले गंतव्य के रूप में विकसित कर, इस स्थान पर स्थानीय लोक नृत्य और स्थानीय व्यंजन उपलब्ध करवाए जाने के भी निर्देश दिए।निदेशक पर्यटन विभाग यूनुस ने विभाग द्वारा शुरू किए गए विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD