Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कपड़ा सचिव ने आईएचजीएफ दिल्ली मेले का उद्घाटन किया

आईएचडीएफ दिल्ली मेले की थीम है- उपयोग में कमी, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण (रिड्यूस, री-यूज, री-साईकिल)

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 16 Oct 2019

Last updated on: Oct 16, 2019, 00:00 IST

कपड़ा सचिव रवि कपूर ने आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 48वें भारत हस्तकला और उपहार मेले (आईएचजीएफ) का उद्घाटन किया। यह मेला 16 से 20 अक्टूबर, 2019 तक चलेगा। 110 देशों के क्रेता व्यवसायी इस मेले में भाग ले रहे हैं। 3200 भारतीय स्टॉलों में घर के सामान, जीवनशैली की वस्तुएं, फैशन, फर्नीचर और वस्त्र उत्पाद प्रदर्शित किए गए है।कपड़ा सचिव श्री रवि कपूर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अगले वर्ष इस मेले में 10,000 से अधिक प्रतिभागी भाग लें। भारत के कारीगरों तथा हस्तशिल्प उद्योग व हस्त निर्मित वस्तुओं की विरासत में इतनी क्षमता है कि हस्तशिल्प वस्तुओं का निर्यात 100,000 करोड़ रुपये की सीमा को पार कर सकता है। अभी 26,590 करोड़ रुपये की मूल्य की वस्तुओं का निर्यात होता है।श्री कपूर ने कहा कि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ईपीसीएच को नए हस्तशिल्प पार्क स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार करना चाहिए और इन पार्कों को पर्यटन तथा शिल्प केन्द्र के रूप में विकसित करना चाहिए। उन्होंने ईपीसीएच के प्रस्तावों का स्वागत किया। इनमें तैयार परिधान व हथकरघा के लिए हस्तशिल्प पार्क बनाने का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने कहा कि कपड़ा मंत्रालय परिषद को हर संभव मदद प्रदान करेगा।श्री कपूर ने आईएचजीएफ मेले में महिला उद्यमियों और नए दस्तकारों के लिए प्रभाग बनाने का आग्रह किया।ईपीसीएच के महानिदेशक श्री राकेश कुमार ने कहा कि परिषद सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस मेले में परिषद की थीम है- उपयोग में कमी, पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण (रिड्यूस, री-यूज, री-साईकिल)। मेले को सजाने के लिए 50 टन प्लास्टिक, धातु, लकड़ी व कपड़े के अपशिष्ट का उपयोग किया गया है। कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए मेले की छत पर तीन मेगावाट् का सोलर पैनल लगाया गया है।हस्तशिल्प वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ईपीसीएच नोडल एजेंसी है। इस अवसर पर ईपीसीएच के चेयरमैन श्री रवि के. पासी और परिषद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD