Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने दलाई लामा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

हिज़ होलीनेस दलाई लामा ने 11वें ग्लोबल वीक समारोह का किया शुभारम्भ, 22 देशों से 39 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड , 14 Oct 2019

Last updated on: Oct 14, 2019, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी ने पंजाब कैंपस में आज तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू परमपावन 14वें दलाई लामा पहुंचे, चितकारा विश्वविद्यालय पहुँचने पर चांसलर डॉ अशोक चितकारा, कुलपति डॉ मधु चितकारा और चितकारा विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे तिब्बती छात्रों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। बाद में हुए एक भव्य समारोह में परमपावन 14वें दलाई लामा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डाक्टर आफ लिटरेचर (डी लिट.) से सम्मानित किया। हिज़ होलीनेस को समाज व मानवता की भलाई, विश्व में शांति व शिक्षा और उनके आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।हिज़ होलीनेस दलाई लामा को  चितकारा यूनिवर्सिटी में 14 अक्तूबर से आयोजित ग्लोबल वीक 2019 में शामिल होने के लिए यूनिवर्सिटी के पंजाब कैंपस में निमंत्रित किया गया था।  यहां पर उन्होंने हजारों छात्रों व फेकल्टी सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा की आज के समय की चुनौती का सामना करने के लिए मनुष्य को सार्वभौमिक उत्तरदायित्व की व्यापक भावना का विकास करना चाहिए। हम सबको यह सीखने की जरूरत है कि हम न केवल अपने लिए कार्य करें बल्कि पूरे मानवता के लाभ के लिए कार्य करें। मानव अस्तित्व की वास्तविक कुंजी सार्वभौमिक उत्तरदायित्व ही है। यह विश्व शांति, प्राकृतिक संसाधनों के समवितरण और भविष्य की पीढ़ी के हितों के लिए पर्यावरण की उचित देखभाल का सबसे अच्छा आधार है। 

दलाई लामा ने “द नीड फार यूनिवर्सल एथिक्स इन एजुकेशन” विषय पर भाषण दिया।  दलाई लामा को पूरी दुनिया में विश्व शांति व अहिंसा के  लिए जाना जाता है। पिछले 60 सालों से ज्यादा वे पूरी दुनिया में शांति व सार्वजनिक जिम्मेदारी का संदेश दे रहं हैं।छात्रों को संबोधित करने के बाद हिज़ होलीनेस दलाईलामा चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डाक्टर अशोक चितकारा व वाइस चांसलर डाक्टर मधु चितकारा से मिले और उनके साथ सार्थक संवाद किया।  डाक्टर मधु चितकारा ने बताया कि हम दलाई लामा को हमारे बीच में पाकर बहुत ही गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। हम इस बात में विश्वास करते हैं कि हिज होलीनेस का संदेश बिल्कुल हमारे ही जैसा है। हमारा यह लक्ष्य है कि उनकी शिक्षा को  न सिर्फ अपने छात्रों बल्कि 34 देशों में हमारे इंटरनेशनल पार्टनर के बीच में भी साझा कर सके।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य और वरिष्ठ अधिकारीयों में , चंडीगढ़ में कनाडा के दूत सुश्री मिया येन, डॉ नियति चितकारा, प्रिंसिपल, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल; कुमार अनिल, आईएएस, डीसी-पटियाला, नाज़ुक कुमार, एसडीएम (सेन्ट्रल) चंडीगढ़ प्रशासन; अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि; और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़  और पंजाब के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे ।चितकारा यूनिवर्सिटी का ग्लोबल वीक यूनिवर्सिटी को दुनिया से जोडता है और हमारे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करता है।  इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को न सिर्फ दुनिया भर की संस्कृति से साझा होने का मौका मिला बल्कि उनके अपनी नेटवर्किग करने में भी मदद मिली। 14 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस 11वें ग्लोबल वीक समारोह में 22 देशों की 39 यूनिवर्सिटीज के 55 से ज्यादा डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। 

 

Tags: Dalai Lama , Chitkara University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD