Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रतिभा सिंह ने बंजार में किए कई उदघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बंजार , 26 Feb 2014

Last updated on: Feb 26, 2014, 00:00 IST

सांसद प्रतिभा सिंह ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को कई उदघाटन किए। उन्होंने सैंज में लगभग 13 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और करीब 16 लाख से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोवाड़ के भवन का उदघाटन किया। उन्होंने लगभग 63 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल रोवाड़ के भवन का भी शिलान्यास किया। प्रतिभा सिंह ने चनौन में सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बंजार में पीडब्ल्यूडी उपमंडल कार्यालय भवन को भी जनता को समर्पित किया। चनौन स्कूल के भवन पर लगभग 71 लाख और पीडब्ल्यूडी उपमंडल कार्यालय पर 38 लाख खर्च हुए हैं।रोवाड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लारजी-सैंज सड़क के लिए दस करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। पार्वती जलविद्युत परियोजना-तृतीय में अभी तक 18 लोगों को स्थायी रोजगार दिया गया है और 21 अन्य लोगों को भी नौकरियां दी जाएंगी। प्रतिभा सिंह ने बताया कि आईटीआई सैंज के लिए भी ढाई करोड़ का प्रावधान किया गया है। रोपा-शांघड सड़क के लिए 2.35 करोड़, रैला पेयजल योजना 70 लाख, पेयजल योजना पुखरी 22 लाख, पेयजल योजना सुचैहण के लिए 1.35 करोड़ मंजूर किए गए हैं। 

प्रतिभा सिंह ने सामुदायिक भवन कनौन के लिए दो लाख, शांघड़ पंचायत में सामुदायिक भवन एक लाख, धाउगी-भुसल सड़क दो लाख, युवक मंडल कटाउगी एक लाख, बनाउगी सड़क दो लाख, सामुदायिक भवन शाउगी तीन लाख, देवता पंडीर शाउगी सराय एक लाख अन्य विकास कार्यों के लिए भी धनराशि देने की घोषणा की।इस मौके पर विधायक कर्ण सिंह, बीडीसी अध्यक्ष प्रभा पालसरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय बिहारी लाल, महासचिव मोती राम पालसरा, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह और स्थानीय पंचायत प्रधान विमला ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर जिलाधीश राकेश कंवर, एएसपी निहाल चंद, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, अन्य विभागों के अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: pratibha singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD