Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीयूष गोयल, डॉ. हर्षवर्धन, हरसिमरत कौर बादल ने सरबत-द-भला एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

यह ट्रेन सुलतानपुर लोधी तक कनेक्टिविटी प्रदान करके तीर्थ यात्रियों की सेवा करेगी : पीयूष गोयल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 04 Oct 2019

Last updated on: Oct 04, 2019, 00:00 IST

श्री गुरू नानक देवजी की 550वीं जयंती के अवसर पर भारतीय रेल वर्ष भर के समारोह के माध्यम से गुरू नानक देवजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। विरासत शहर सुलतानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत बनाया जा रहा है। गुरू नानक देवजी ने सुलतानपुर लोधी में ही ज्ञान प्राप्त किया था। इस सिलसिले में रेल और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और टेक्नोलॉजी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गाड़ी संख्या 12037/12038 नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी एक्सप्रेस को नई संख्या और नाम (22479/22480 सरबत-द-भला एक्सप्रेस) को आज नई दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रेल गाड़ी जालंधर होते हुए लोहियान खास तक जाएगी।  इस अवसर पर रेल बोर्ड के सदस्य उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर रेल और उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि नई ट्रेन श्री गुरू नानक देवजी की 550वीं जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर सुलतानपुर लोधी जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों को सेवा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में गुरू नानक देवजी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। यह भारतीय रेल का महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि सुलतानपुर लोधी जाने वाले तीर्थयात्रियों को कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। कल यानी 03 अक्तूबर, 2019 को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी झंडी दिखाकर रवाना की गई। यह गाड़ी माता वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। उन्होंने इस अवसर पर सभी अतिथियों को बधाई दी।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मैं रेल तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का सुलतानपुर लोधी के लिए नई रेल गाड़ी प्रदान करने के लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देवजी ने अपने जीवन के 14 वर्ष यहीं बिताए थे और रेल गाड़ी का नाम सरबत-द-भला है, जिसका अर्थ सभी के लिए भलाई है। रेल गाड़ी का नाम गुरू नानक देवजी की शिक्षा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को उन्नत बनाने की मंजूरी दी है तथा नांदेड़, पटना साहिब जैसे महत्वपूर्ण सिख धार्मिक स्थलों को सुलतानपुर लोधी से जोड़ा है। 70 वर्षों बाद सिख श्रद्धालुओं की इच्छाएं पूरी हुई हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और टेक्नोलॉजी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह पावन अवसर है, क्योंकि नई रेल गाड़ी राष्ट्रीय राजधानी को सीधे तौर पर सुलतानपुर लोधी से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सुलतानपुर लोधी जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करके भारतीय रेल ने सराहनीय सेवा की है।

ट्रेन परिचयः

गाड़ी संख्या 22479/22480 सरबत-द-भला एक्सप्रेस सवेरे सात बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में शकूर बस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक जंक्शन, जींद, नरवाना, तोहाना, जखाल, संगरुर, धुरी, जालंधर सिटी, कपूरथला, सुलतानपुर होगा। यह ट्रेन दोपहर बाद 14:55 बजे लोहियान खास पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22480 दोपहर बाद 15:35 बजे लोहियान खास से प्रस्थान करेगी और रात्रि 23:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह रेल गाड़ी सप्ताह में पांच दिन यानी रविवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार और शुक्रवार को चलेगी। इसमें 2 एसी चेयर कार कोच, दूसरी श्रेणी सिटिंग की 6 कोच और 7 सामान्य श्रेणी कोच होंगे।

 

Tags: Piyush Goyal , Harsh Vardhan , Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD