Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

थावरचंद गहलोत ने बुजुर्ग व्‍यक्तियों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के उपलक्ष्‍य में वरिष्‍ठ नागरिकों के ‘वॉकथन’ को हरी झंडी दिखाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2019

Last updated on: Oct 03, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने आज सुबह अक्षरधाम मंदिर के पास कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्टेडियम में बुजुर्ग व्‍यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्‍य में वरिष्‍ठ नागरिकों के "वॉकथन" को हरी झंडी दिखाई। इस वॉकथन का आयोजन दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के संघ के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान (एनआईएसडी) ने आयोजन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव श्रीमती नीलम साहनी,  परिसंघ के अध्यक्ष श्री जे आर गुप्ता और कई गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस वॉकथन में दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड का प्रदर्शन, वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम तथा योग और फिटनेस सत्रों को शामिल किया गया।अपने संबोधन में श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि उनका मंत्रालय बुजुर्ग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक नए कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं। उनका मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग व्यक्तियों को उनकी सेवाओं को मान्यता देने के लिए विभिन्‍न श्रेणियों में प्रतिवर्ष ‘वयोश्रेष्‍ठ सम्मान’ प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में मंत्रालय ने "राष्ट्रीय वयोश्री योजना" शुरू की है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों को फिजिकल एड,   सहायक जीवन उपकरण जैसे - व्हील चेयर, हियरिंग एड, चश्मे और सपोर्ट स्टिकसेट केयर  वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 1 लाख 13 हजार वयोश्री शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों को 68 करोड़ रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। यह योजना देश के 250 जिलों में शुरू की गई है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे बुजुर्ग व्‍यक्तियों को उचित सम्मान दें।वर्ष  2005 से बुजुर्ग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हर साल एनआईएसडी द्वारा बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम "वॉकथन" का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के बारे में जागरूकता पैदा करने तथा बुजुर्ग व्यक्तियों को सम्मान का जीवन प्रदान करने में बहुत महत्‍व है। इस अवसर पर दौड़, स्लोगन मार्च, योग और फिटनेस सत्रों का आयोजन किया गया। दिल्‍ली और एनसीआर के अनेक संगठनों की भागीदारी से यह आयोजन रंगारंग कार्यक्रम बन गया।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD