Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

डिप्टी कमिश्नर और डीआरएम ने सफाई अभियान से दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

शहीद भगत सिंह ने हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी लेकिन गंदगी से आजादी की लड़ाई हमें खुद लड़नी होगीः डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 28 Sep 2019

Last updated on: Sep 28, 2019, 00:00 IST

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 112वें जन्म दिवस पर डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद और डिवीजनल रेलवे मैनेजर राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ये सफाई अभियान रेलवे कालोनी, बस्ती टैंका वाली से सटी रेलवे लाइनों, लोकोशेड रोड, रेलवे रोड से मिशन अस्पताल तक चलाया गया। डिप्टी कमिश्नर और डीआरएम ने पूरे रास्ते में साफ-सफाई को लेकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और लोगों को इस बारे में जागरूक किया। डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने राहगीरों को रोककर सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने के बारे में कहा और अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अभियान संपन्न हुआ। यहां मौजूद रेलवे के अधिकारियों, मुलाजिमों व आम यात्रियों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी लेकिन गंदगी से आजादी की लड़ाई हमें खुद लड़नी होगी और क्योंकि यह लड़ाई तब तक नहीं जीती जा सकती जब तक लोग खुद से इसकी शुरूआत नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हैं, जिसके चलते उन्होंने तंदरुस्त पंजाब मुहिम भी चला रखी है। इसके तहत साफ-सफाई और शुद्धता पर खास फोकस किया गया है। वहीं डीआरएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि रेलवे की तरफ से 16 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत यह सफाई अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में भी मुहिम चलाई जा रही है ताकि सिंल यूज प्लास्टिक वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद किया जा सके।डिप्टी कमिश्नर ने शहर में गंदगी फैलने वाले लोगों पर नकेल कंसने के लिए लगाए गए सीसीटीवी के प्रयोग और इसके नतीजों के बारे में डीआरएम को बताया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है कि बस्ती टैंका वाली में रेलवे लाइन के साथ फिरोजपुर शहर की तर्ज पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि गंदगी फैलाने वालों का पता लगाया जा सके और उन्हें जुर्माना किया जा सके। एडीआरएम सुखविंदर सिंह, एनके वर्मा, पीएस टू डीआरएम रमेश कुमार, मुहिम कोआर्डिनेटर हरचरण सिंह, विक्रांत कुमार आदि मौजूद थे।

 

Tags: DC Ferozepur , Say no to plastic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD