Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई समुदाय से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 26 Sep 2019

Last updated on: Sep 26, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई समुदाय के 15 सदस्यों के एक समूह कैरीकॉम से यहां बुधावार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर अपनी नेताओं की पहली बैठक के तौर पर मुलाकात की।मोदी ने कहा कि भारत और कैरीकॉम अपने संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। कैरीकॉम देश लगभग 1,77,000 वर्ग मील में फैले हैं और 15 देशों में इनकी जनसंख्या लगभग 1.8 करोड़ है।भारत-कैरीकॉम नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत का बैठक का आग्रह स्वीकार करने के लिए उन देशों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कैरीकॉम देशों की तरह भारत भी गरीबी और जलवायु से संबंधित मुद्दों से लड़ रहा है।उन्होंने कहा कि भारत कैरीकॉम से संबंध बढ़ाना चाहता है, जिसमें दोनों देशों का फोकस उनकी जनता के समग्र विकास पर हो।एंटीगुआ एंड बारबुडा, बहामास, बारबडोस, बेलीज, डोमिनिक, ग्रेनाडा, गुयाना, हैती, जमैका, सैंट किट्स एंड नेविस, सैंट लूसिया, सैंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो ने सम्मेलन में भाग लिया।कैरीबियन समुदाय (कैरीकॉम) और भारत ने अपने दशकों पुराने संबंधों को दोबारा मजबूत करते हुए इसी महीने के.जे. श्रीनिवास को कैरीकॉम में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।कैरीकॉम के महासचिव के राजदूत इरविन लारोक ने श्रीनिवास से मुलाकात कर 'भारत को कैरीबियन समुदाय का महत्वपूर्ण साझेदार बताया।'बहामास में तूफान के बाद भारत ने पुनर्वास और अन्य राहत कार्यो के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान किया था। भारत ने एंटीगुआ और बारबूडा में 2017 में आए तूफानों के बाद पुनर्वास आदि के लिए भी 10 लाख डॉलर का दान किया था।कैरीबियाई समुदाय में भारतीय मूल बड़ी संख्या में रहता है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD