Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सरबत सेहत बीमा योजना ; स्वास्थ्य सुविधाओं में पंजाब को जल्द बनाऐंगे देश का अग्रणी राज्य

सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत एक महीने के दौरान 10,284 मरीज़ों ने इलाज करवाया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2019

Last updated on: Sep 25, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा राज्य के 45.89 करोड़ परिवारों को मानक और मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मंतव्य से शुरू की गई ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ के अंतर्गत केवल एक महीने के दौरान 10,284 मरीज़ों ने अपना इलाज करवाया है।इस संबंधी और जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि बीती 20 अगस्त को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शुरू की गई इस स्कीम में 21 सितम्बर शाम तक 10,284 मरीज़ दाखि़ल हुए हैं और जिससे अब तक मरीज़ों को 12.5 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिला है। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत एक परिवार को 5 लाख रुपए तक का इलाज सूचीबद्ध सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में मुफ़्त करवाया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लाभपात्री इस स्कीम में अपने नाम संबंधी पता करने और अन्य जानकारी लेने के लिए विभाग की वैबसाईट www.shapunjab.in ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही योग्य लाभपात्री अपना ई -कार्ड बनवाने के लिए अपने नज़दीकी कॉमन सर्विस सैंटर ( सी.एस.सी) के साथ संपर्क कर सकते हैं या फिर नज़दीकी सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पताल में अरोग्या मित्र के साथ संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन कॉमन सर्विस केन्द्रों में केवल 30 रुपए में प्रति ई -कार्ड जारी किया जाता है और यदि कोई व्यक्ति आपसे ज़्यादा रकम के लिए मांग करता है तो इस सम्बन्धी शिकायत सम्बन्धित इलाके के सिविल सर्जन या 104 हेल्प-लाईन नंबर पर की जा सकती है।

स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे बताया कि इस योजना के अधीन अब तक 28 लाख से अधिक लोगों के ई - कार्ड भी बन चुके हैं और इस काम को पूरा करने के लिए साझे सेवा केन्द्रों (सी.एस.सी.) पर कार्ड बनाने का काम ज़ोर- शोर से जारी है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 में पंजीकृत परिवारों, स्मार्ट राशन कार्ड धारक परिवारों, जे फार्म धारक किसानों, छोटे व्यापारियों, निर्माण मज़दूरों, छोटे और सीमांत किसानों और पीले कार्ड धारक, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शामिल किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा 45.89 लाख परिवारों (राज्य की 75 प्रतिशत आबादी) को कवर किया जा रहा है जिनको 5 लाख रुपए तक की मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। यह स्कीम राज्य के 472 से अधिक अस्पतालों में चल रही है और लाभपात्रियों को 1396 विभिन्न पैकेजों के अधीन इलाज की सुविधा दी जा रही है।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे बताया कि नेशनल हैल्थ अथॉरिटी के सहयोग से स्टेट हैल्थ एजेंसी द्वारा पंजीकृत अस्पतालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में अरोग्या मित्र तैनात किये गए हैं जो कि मरीजों को मुफ़्त इलाज प्राप्त करने में सहायता करते हैं। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD