Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी बी नियंत्रण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश पुरूस्कृत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2019

Last updated on: Sep 25, 2019, 00:00 IST

भारत सरकार द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश को देश भर में टी बी नियंत्रण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार राज्य क्षय रोग अधिकारी डा. आर.के. बारिया ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार डा. हर्षवर्धन से प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के हिमाचल प्रदेश राज्य सलाहकार डा. रविंद्र कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी काँगड़ा डा. आर.के. सूद भी उपस्थित थे।पिछले कुछ अरसे से हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग टी बी नियंत्रण के लिए भरसक प्रयास कर रहा है ताकि वर्ष 2021 तक इस बीमारी का उन्मूलन हो, इसी कड़ी में एक वर्ष पूर्व मुख्य्मंत्री जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना जनता को समर्पित की। इसी योजना के अंतर्गत जनवरी माह में टी बी मुक्त हिमाचल पखवाड़ा पूरे प्रदेश में सफतलापूर्वक चलाया गया। टी बी का तुरंत निदान करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण सीबीनेट की पांच मशीनें स्थापित की गयी हैं। जन साधारण को टी बी रोग सम्बन्धी जानकारी देने हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार द्वारा टी बी मुक्त हिमाचल ऐप्प लांच की गयी है। टी बी के सम्पूर्ण खात्मे के लिए अन्य विभागों का जैसे कि आयुर्वेद, पंचायती राज, मेडिकल एजुकेशन, व जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।भारत सरकार द्वारा राज्यों को रैंकिंग के लिए 9 कड़े मानकों से परखा गया, जिनमें से प्रमुख हैं टी.बी. नोटिफिकेशन दर, उपचार सफलता दर, एच.आई.वी. जांच दर, दवा प्रतिरोधता जाँच दर, निक्षय पोषण योजना लाभार्थी आबंटन दर, आबन्टित धन उपयोग दर प्रमुख हैं।गौरतलब है कि प्रदेश में 2018 में 16,648 नए मामले आये जिनमें से 500 मामले बिगड़ी टी बी के थे। इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग तय लक्ष्य को पूरा करके सभी मरीजों को निशुल्क जाँच व दवा सुनिश्चित करवाएगा। टी बी रोग में सही समय पर जांच व दवा लेना इस बीमारी के उन्मूलन की एक महत्वपूर्ण रणनीति है।

 

Tags: Harsh Vardhan , Award , Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD