Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नन्हें और युवा कलाकारों ने सजाई लोकगीतों की महफिल

सामप्रिय कला समिति ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग किया आयोजन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 23 Sep 2019

Last updated on: Sep 23, 2019, 00:00 IST

सामप्रिय कला विकास समिति ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से रविवार देर शाम देव सदन में लोकगीत संध्या का आयोजन किया। इस संध्या में सामप्रिय कला विकास समिति के नन्हें और युवा कलाकारों ने पारंपरिक कुल्लवी और अन्य प्राचीन पहाड़ी लोकगीतों की शानदार महफिल सजाई। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुभाष शर्मा मुख्य अतिथि और जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।वंदे मातरम् और सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुई लोकगीत संध्या के दौरान सामप्रिय कला विकास समिति के प्रशिक्षु कलाकारों ने कुल्लवी और अन्य पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियांे से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पारंपरिक धुनों पर इन नन्हें और युवा कलाकारों ने लोक गायन की कई विधाओं के ऐसे लोकगीत प्रस्तुत किए, जिनकी मौलिकता लुप्त होने के कगार पर है। नन्हीं कलाकार यशस्वी व मोक्षिका ने पारंपरिक गीत ‘भावा रूपिये ओ’ और ओजस ने झूरी लोकगीत की बहुत उम्दा प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।हूमा, सोनिया, प्रेमा, अंकिता और अन्य बाल कलाकारों ने ‘लाल चीड़िये सेरी न जाणा’ और ज्योति ने लाड़ी सूरमा नाटी के माध्यम से लोकगीत की मीठी स्वर लहरियां बिखेरीं। हर्ष, वीर सिंह और साथियों ने पारंपरिक गीत जोतां रा मिर्ग प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा कलाकार छविंद्र की प्रस्तुतियां रहीं। उन्होंने किसी वाद्य यंत्र के बगैर ही केवल अपने मुख से ही शहनाई जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र की कई धुनें पेश करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया।लोकगीत संध्या के लिए सामप्रिय कला विकास समिति की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां हमारी प्राचीन संस्कृति का संरक्षण होता है, वहीं प्रतिभाशाली लोक कलाकारों को भी मंच मिलता है। इससे पहले सामप्रिय कला विकास समिति के अध्यक्ष डा. राजेश और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।संध्या के समापन अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रैस क्लब अध्यक्ष धनेश गौतम, हिमाल नचिकेत दास, टीचर होम सोसाइटी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा, महासचिव करतार चंद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD