Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में अनुच्छेद 370 के बारे लोगों को दी जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 21 Sep 2019

Last updated on: Sep 21, 2019, 00:00 IST

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में दो विधान, दो निशान अब बीती बात हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर राज्य में 70 साल के इस कलंक को पूरी तरह मिटा दिया है। अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाना ऐतिहासिक निर्णय हैं जिसका सभी देशवासियों ने स्वागत किया है।गोविंद सिंह आज मनाली स्थित गोम्पा में बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों केे जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे। देश में एक झण्डा केवल तिरंगा होगा और एकल नागरिकता होगी। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 356 लागू हो सकेगा। पहले ऐसा नहीं किया जा सकता था। आर्थिक आपातकाल लागू किया जा सकेगा। अल्पसंख्यक आरक्षण योग्य हो गए हैं। दूसरे राज्यों के लोग पहले जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे, लेकिन अब खरीद सकेंगे। आरटीआई लागू होगा। विधानसभा का कार्यकाल अब छः वर्ष के बजाए दूसरे राज्यों की तरह पांच साल का होगा।वन मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की कोई महिला अगर भारत के किसी अन्य राज्य के व्यक्ति से विवाह कर ले तो उस महिला की नागरिकता समाप्त हो जाती थी, लेकिन अब महिलाओं के अधिकारों को भी संरक्षण सुनिश्चित होगा। इसके उपरांत गोविंद सिंह ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।विधायक सुरेन्द्र शौरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर धारा 370 को हटाने का करिश्मा कर दिखाया है और देश के लोग इस निर्णय से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि दुष्प्रचार करने वालों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह दुःख की बात है कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय पर भी विपक्ष के कुछ लोग राजनीति करने से बाज नहीं आते। उनके लिए देशहित के कोई मायने नहीं हैं।नगर पंचायत मनाली की अध्यक्ष नीना ठाकुर, पंचायत समिति की अध्यक्ष अनिता ठाकुर, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामंत्री ठाकुर दास, रजनी ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD