Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को व्यावहारिक जीवन में अपनाना समय की ज़रूरत - डा. सरबजीत कौर सोहल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2019

Last updated on: Sep 17, 2019, 00:00 IST

पंजाब साहित्य अकादमी, चंडीगढ़ द्वारा आज श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘श्री गुरु नानक देव जी संबंधी रचित पंजाबी साहित्य’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सैमीनार का आयोजन किया गया। सैमीनार के स्वागती भाषण के दौरान पंजाब साहित्य अकादमी के प्रधान डा. सरबजीत कौर सोहल ने आए हुए विद्वानों और डैलीगेटों का स्वागत किया।सैमीनार के विषय को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब साहित्य अकादमी, चंडीगढ़ द्वारा श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सैमीनार /कवि दरबार और अन्य साहित्यक समागमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गुरू जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हमें वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी शिक्षाओं को व्यावहारिक जीवन में अपनाना चाहिए। इस श्रृंखला के अंतर्गत ही यह सैमीनार किया गया है। सैमीनार का उद्घाटन करते हुए स. मालविन्दर सिंह जग्गी (डायरैक्टर, सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब) ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी के जीवन यात्रा पर आधारित यह सैमीनार अकादमी का एक सहृदय प्रयास है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करना समय की ज़रूरत है। सैमीनार के पहले अकादमिक शैसन में संवाद का आग़ाज़ करते हुए डा. सतीश कुमार वर्मा ने सैमीनार के विषय के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए विद्वानों के लिए संवाद का घेरा बड़ा किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी एक दीपक की तरह हैं जिनको हम विभिन्न सैमीनारों /कॉन्फ्ऱेंसों में लेकर जाते हैं और अपनी जि़ंदगी की सूनी राहों को रौशन कर रहे हैं।सैमीनार का मुख्य भाषण देते हुए डा. राजिन्दर पाल सिंह बराड़ ने पंजाबी साहित्य की विभिन्न विधियों में पेश होते श्री गुरू नानक देव जी के प्रतिबिंब के हवाले से सैमीनार के संवाद को नयी दिशा दी। सैमीनार में मुख्य -मेहमान के तौर पर पहुँचे डा. सुरजीत पातर ने गुरू नानक देव जी को संगीत और साहित्य में संवाद सृजन करने वाली महान शख्सियत कहा।सैमीनार के दूसरे अकादमिक सैशन की अध्यक्षता डा. मनजीत सिंह द्वारा की गई। इस सैशन में विशेष मेहमान के तौर पर डा. जसबीर कौर जी भी शामिल हुए। डा. दरिया ने कहा कि लोक -साहित्य में श्री गुरू नानक देव जी का सांसारिक रूप पेश हुआ है और यह प्रतिबिंब लोक -मानसिकता में पारस के तौर पर कार्यशील है। डा. मनजिन्दर सिंह ने मध्यकालीन पंजाबी साहित्य के हवाले से यह धारणा प्रस्तुत की कि मध्यकालीन पंजाबी साहित्य में श्री गुरू नानक देव जी का प्रतिबिंब दैवीय और सांसारिक दोनों रूपों में समानांतर पेश हुआ है। डा. कुलदीप सिंह दीप ने आधुनिक पंजाबी कविता के हवाले से गुरू नानक देव जी के प्रतिबिंब को आलोचनात्मक दृष्टि से परखने का यत्न किया। डा. भीम इंदर सिंह ने आधुनिक पंजाबी गलप के संदर्भ के द्वारा गुरू नानक देव जी के प्रतिबिंब को मार्कसी दृष्टि से समझने का यत्न किया। डा. गुरसेवक सिंह लम्बी ने आधुनिक पंजाबी नाटक के हवाले से गुरू नानक देव जी के प्रतिबिंब को डीकोड करने का यत्न किया। इस समय के दौरान प्रसिद्ध चित्रकार जगतार सौखी द्वारा बनाए गए गुरू नानक देव जी से सम्बन्धित चित्रों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।इस प्रोग्राम के दौरान श्री बलवान सिंह सिद्धू, श्री स्वर्ण सिंह, गुरबचन सिंह बोपाराए, सरदारा सिंह चीमा, श्री. दीपक चनारथल, स. मनमोहन सिंह दाऊ, डा. हरजिन्दर सिंह, डा. बाज़ सिंह, डा. दविन्दर सिंह और अन्य शामिल थे।

 

Tags: Cultural

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD