Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ स्कूल वाहन स्कीम’ के अंतर्गत स्कूली बसों की चैकिंग यकीनी बनाई जाए : ईशा कालिया

कहा, जिला सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरु कता के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जाए सख्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Sep 2019

Last updated on: Sep 17, 2019, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि ‘सेफ स्कूल वाहन स्कीम’ के अंतर्गत स्कूली बसों की चैकिंग की जा रही है, ताकि जहां स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके, वहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमों मुताबिक कार्रवाई की जा सके। वे आज जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी की बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान जिले में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु  ढंग से लागू करने व आवारा पशुओं की समस्या के ठोस हल के लिए अहम विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम -कमिश्नर नगर निगम श्री हरप्रीत सिंह सूदन भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है और इस सप्ताह दौरान जिला बाल सुरक्षा अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस व रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से साझे तौर पर ‘सेफ स्कूल वाहन स्कीम’ के अंतर्गत स्कूली बसों की चैकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा सप्ताह हर माह मनाया जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु  ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को हिदायत करते हुए कहा कि स्कूलों-कालेजों की छुट्टी के दौरान विशेष तौर पर चैकिंग की जाए व उल्लंघन सामने आने पर चालान काटे जाएं। उन्होंने जहां स्कूलों-कालेजों के प्रिंसीपलों को निर्देश दिए कि समय-समय पर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों से परिचित करवाया जाए, वहीं माता-पिता से अपील की कि हैलमेट सहित ट्रैफिक नियमों की पालना उपरांत ही अपने बच्चे को घर से बाहर जाने की आज्ञा दी जाए।

ईशा कालिया ने कहा कि हादसों का कारण बनते आवारा पशुओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से ठोस कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर सडक़ सुरक्षा कमेटी के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए व नगर निगम की ओर से आने वाले दिनों में किए जा रहे प्रयासों के बारे विचार विमर्श किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को हिदायत की कि ट्रैफिक नियमों संबंधी अधिक से अधिक जागरु कता पैदा करने के लिए पैंफलेट आदि भी छपवाए जाएं। इसके अलावा ओवर लोडिड व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक नियमों मुताबिक चालान सहित कार्रवाई यकीनी बनाई जाए। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर सडक़ हादसे होते हैं, इस लिए ट्रैफिक नियमों की पालना यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर एस.डी.एम. मुकेरियां श्री आदित्य उप्पल, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह, एस.डी.एम दसूहा श्रीमती ज्योति बाला, सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी श्री करन सिंह, श्री अश्वनी कपूर, श्रीमती हेमा शर्मा के अलावा अलग -अलग विभागों के अधिकारी व एन.जी.ओज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

‘सेफ स्कूल वाहन स्कीम’ के अंतर्गत दो दिनों में 59 बसें की की चैकिंग, 21 के काटे चालान:

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा ने बताया कि ‘सेफ स्कूल वाहन स्कीम ’ के अंतर्गत जिला बाल सुरक्षा अधिकारी श्रीमती हरप्रीत कौर के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की ओर से दो दिनों में 59 स्कूली बसों की चैकिंग की गई व कमियां सामने आने पर 21 बसें के चालान भी काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिन 16 बसों की चैकिंग की गई व 7 चालान किए गए, जबकि आज दसूहा में 43 स्कूली बसों की चैकिंग के दौरान 14 के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि जिन स्कूली बसों कीचैकिंग की गई, उनमें आर.एन.ए. गुरूकुल स्कूल, अस्लामाबाद, टाइनी टॉटस पब्लिक स्कूल, बसंत विहार, एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल आदमवाल, सैंट पाल कान्वेंट स्कूल दसूहा व गुरू नानक पब्लिक स्कूल दसूहा शामिल हैं।

 

Tags: Safe School Vahan Policy , DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD