पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी के साथ अपनी सरकार द्वारा राज्य में मतदान में किये गए वायदों को लागू करने की प्रगति के कामों सम्बन्धी विस्तार पूर्वक चर्चा की।यह चर्चा सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की सम्बन्धित सरकारों द्वारा मतदान के दौरान किये चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए सफलातपूर्वक लागू की जा रही नीतियों और योजनाओं की समीक्षा के लिए बुलायी गई मीटिंग के दौरान हुई।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मीटिंग के उपरांत पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि इस मीटिंग के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को अवगत करवाया कि उनकी सरकार द्वारा मतदान में किये 161 वायदों में से 140 पूरे कर दिए हैं और बाकियों को पूरा करने का काम प्रगति अधीन है।मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने पार्टी प्रधान को बताया कि राज्य सरकार द्वारा रोजग़ार सृजन, नशों का ख़ात्मा, किसानों की कजऱ् माफी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए राज्य में 42 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा देने समेत और कई महत्वपूर्ण लोक कल्याण के काम सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्टी प्रधान ने विशेष तौर पर उनकी सरकार द्वारा पिछले दो सालों के दौरान राज्य में लाए 50,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश और राज्य में करीब सारी जनसंख्या को सेहत बीमा योजना के अधीन लाने के काम की प्रशंसा की।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा वित्तीय और अन्य समस्याओं के चलते भारत सरकार के प्रोजैक्टों को राज्य में लागू करने में आ रही दिक्कतों बारे भी चर्चा की।मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि कांग्रेस के राज वाले राज्यों में पार्टी और सरकार में बेहतर तालमेल का मुद्दा भी विचारा गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पार्टी प्रधान को भरोसा दिया कि उनकी सरकार लोगों के चुने प्रतिनिधियों के सलाह मशवरे पर काम कर रही है जिससे राज्य के लोगों के साथ किये गए वायदे पूरे किये जा सकें। विधायकों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार फीडबैक दिया जा रहा है जिससे प्रशासन और लोगों के दरमियान सभ्य तालमेल बन सके और लोगों की समस्याओं का निपटारा हो सके।पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस समीक्षा मीटिंग को बेहद रचनात्मक बताते हुए कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों में प्रशासन को और मज़बूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान भी वह सोनिया गांधी के साथ ऐसी समीक्षा मीटिंगें करते रहते थे।