Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सीबीएसई के 34 शिक्षकों को दिए शिक्षक पुरस्कार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 12 Sep 2019

Last updated on: Sep 12, 2019, 00:00 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के 34 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को आज दिल्ली में सम्मानित किया। ये पुरस्कार उन प्रतिभाशाली शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को दिए गए, जिन्होंने अपनी दक्षता और समर्पण से विद्यालयी शिक्षा में सुधार के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है। समारोह में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, श्री संजय शामराव धोत्रे ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में शामिल हुए। बतौर पुरस्कार शिक्षकों को एक प्रशस्ति-पत्र, शॉल और 50,000 रुपये की धनराशि दी गई।शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि अध्यापन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में समर्पित शिक्षक समुदाय को मेरा साधुवाद। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार उनकी मेहनत की पराकाष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के लिए आने वाले समय की जरूरतों को पूरा करने वाला गुणवत्ता और संस्कार युक्त सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया। उन्होंने समारोह के दौरान डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग ऐप ‘दीक्षा’ (शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय मंच) पर सीबीएसई के शिक्षा पटल ‘विद्यादान’ की शुरुआत की और सीबीएसई का वार्षिक गतिविधि कलेंडर जारी किया। इसके अलावा 

उन्होंने विविध विषयों अनुभवात्मक अधिगम, मैथ्स का आनंदपूर्ण शिक्षण एवं अधिगम, नई पहल, विद्यालयी गुणवत्ता एसेसमेंट एंड एश्योरेंस, 10+2 के बाद शैक्षणिक कोर्स, कृत्रिम बुद्धिमता, हब्स ऑफ़ लर्निंग और इको-क्लब एवं जल संरक्षण से जुड़े सीबीएसई के 10 मैन्युअल का भी विमोचन किया।समारोह में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, श्री संजय धोत्रे ने पुरस्कृत शिक्षकगणों को बधाई दी। उन्होंने मार्गदर्शक के रूप में शिक्षकों की अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि चूंकि प्रत्येक विद्यार्थी अलग और अनूठा होता है। ऐसे में शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत आवश्यकताओं और मनोस्थिति के अनुसार होनी चाहिए ताकि बच्चे साहसी, आत्मविश्वास से पूर्ण और चरित्रवान बनें और एक सार्थक भविष्य बनाएं।शिक्षक पुरस्कार के आवेदनों हेतु बोर्ड ने पिछले वर्ष से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया ताकि चयन प्रकिया पारदर्शी बने। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक और प्रधानाचार्य एक पारदर्शी और कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरे और स्कूली शिक्षा के पहलुओं से जुड़े मापदंडों पर योग्य पाए गए हैं। पुरस्कृत प्रधानाचार्यों/शिक्षकों ने शिक्षण में अनेक अभिनव विधियों, विशिष्ट दृष्टिकोणों, आधुनिक तकनीकों, व्यावहारिक व रोचक प्रयोगों, सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं और सामग्रियों का सुन्दर मिश्रण किया है। इससे एक सकारात्मक और शानदार शिक्षण-अधिगम वातावरण का निर्माण करने में मदद मिली।इस अवसर पर सीबीएसई अध्यक्षा श्रीमती अनीता करवल, सीबीएसई के सचिव श्री अनुराग त्रिपाठी समेत एम.एच.आर.डी., सीबीएसई, एनवीएस, केवीएस और स्कूलों से आए अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Sanjay Shamrao Dhotre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD