Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब को केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के अध्ययन के अनुसार, लौजि़स्टिक ईज़ में मिला देश में दूसरा स्थान

विनी महाजन ने पंजाब से सम्बन्धित मुद्दे उठाए, केंद्रीय मंत्रालय की बोर्ड मीटिंग में जल्द हल की की माँग

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2019

Last updated on: Sep 12, 2019, 00:00 IST

पंजाब को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार लौजि़स्टिक ईज़ में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। यह ऐलान आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता अधीन हुई बोर्ड मीटिंग में किया गया।व्यापार और उद्योग के लिए रचनात्मक माहौल सृजन करने सम्बन्धी राज्य सरकार द्वारा किये विभिन्न यत्नों को मान्यता देने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विनी महाजन ने कहा कि राज्य में निवेश करने के चाहवानों को हर संभव मदद देने के लिए पंजाब पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य बीते दो सालों में 50,000 करोड़ से अधिक का निवेश लाया है जिससे पंजाब में उद्योगों का पुन: उत्थान हुआ है। बोर्ड मीटिंग में पंजाब की नुमायंदगी करते हुए विनी महाजन ने राज्य को पेश विभिन्न मुश्किलों सम्बन्धी मुद्दे उठाए और केंद्रीय मंत्री को इन मुद्दों के जल्द हल के लिए विनती की।इस मामले में केंद्रीय मंत्री के जल्द दख़ल के लिए विनती करते हुए विनी महाजन ने कहा,''एक्सपोर्टज़ संबंधी नियमों के उल्लंघन सम्बन्धी अभी तक कोई भी सरकारी सूचना नहीं है जिस कारण उनको रिस्की घोषित किया गया है। यह उन लोगों की ईमानदारी, भरोसे और योग्यता पर सीधा हमला है जो इस व्यापार में कई दशकों से हैं।सफ़ता (एस.एफ.टी.ए.) कस्टमज़ ड्यूटी प्रशासन का मुद्दा उठाते हुए विनी महाजन ने भारतीय और बंगलादेश से आयात किये जाते बाइसाइकलों और बाइसाइकलों के पुर्ज़ों पर लगाई जा रही कस्टम ड्यूटी सम्बन्धी समानता और आपसी तालमेल की माँग की। सी.आई.सी.यू. ने बाइसाइकल और बाइसाइकलों के पुर्ज़ों पर बंगलादेश द्वारा भारत से किये जाते आयात पर कस्टम ड्यूटी लगाने और भारत द्वारा बंगलादेश से आयात पर ज़ीरो ड्यूटी की आज्ञा देने सम्बन्धी उठाए मुद्दे को ध्यान में रखते हुए विनी महाजन ने कहा कि राज्य के लिए उद्योगों की बहुत महत्ता है।

स्टेट एंड सैंट्रल टैक्सज़ और लीवायस पर कटौती संबंधी मुद्दे पर ज़ोर देते हुए विनी महाजन ने कहा कि उक्त स्कीम के अधीन मिलते लाभ का दावा करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली अभी तक मुहैया नहीं करवाई गई और काफ़ी बकाए बाकी हैं। उन्होंने मंत्रालय को इसके जल्द हल के लिए विनती की। बकाया स्टेट जी.एस.टी. फंडों संबंधी बोलते हुए विनी महाजन ने इस प्रक्रिया को और कुशल बनाने की विनती की जिससे निर्यातकों को अपने जी.एस.टी. रीफंडों के लिए ज़्यादा इंतज़ार न करना पड़े। उन्होंने बजट में मार्केट एक्सैस इनीशीएटिव स्कीम के लिए वृद्धि की माँग करने का सुझाव देने के साथ-साथ निर्यात करने वाली संस्थाओं के लिए एगज़ीविशनों में भाग लेने के अवसर को 2 से बढ़ाकर 4 करने की की भी विनती की।औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए शुरू की बुनियादी ढांचे के लिए एक्सपोर्ट स्कीम का हवाला देते हुए विनी महाजन ने मंत्रालय को राज्य के लिए ज़्यादा फंड मंज़ूर करने की अपील की। इस बात को उजागर करते हुए कि प्रदूषण कंट्रोल प्रणाली के लिए राज्य को कुछ कलस्टरों की ज़रूरत है, उन्होंने कहा कि भारत सरकार का हिस्सा मौजूदा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी किया जाना चाहिए।इस बात को उजागर करते हुए कि डी.एफ.सी.सी.आई.एल. पूर्वी डैडीकेटिड फराइट कौरिडोर का काम मुकम्मल करने में पीछे चल रहा है, जिससे पंजाब के निर्यात व्यापार पर दबाव पड़ेगा, विनी महाजन ने पश्चिमी फराइट कौरिडोर के साथ पंजाब के बेहतर संपर्क बनाने के लिए प्रबंध करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरफ़ फराइट कौरिडोर की मज़बूती का काम जल्द से जल्द मुकम्मल किया जाना चाहिए।

 

Tags: Piyush Goyal , Hardeep Singh Puri , Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD