Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल ने जम्मू व कश्मीर के सेब के लिए ‘मार्किट इंटरवेंशन स्कीम‘ का शुभारंभ किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Sep 2019

Last updated on: Sep 12, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उत्पादकों को अधिकतम दाम उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जम्मू व कश्मीर के सेब के लिए ‘मार्किट इंटरवेंशन स्कीम‘ का शुभारंभ किया। यह योजना वर्तमान सेब फसल सीजन के लिए गृह मामले मंत्रालय के तत्वादान में कृशि एवं समन्वय विभाग, भारत सरकार कृशि मंत्रालय द्वारा अनुमोदित की गई है।यह योजना जम्मू व कश्मीर में बागवानी निदेशालय (कश्मीर) और जम्मू व कश्मीर बागवानी उत्पाद, विपणन और प्रसंस्करण निगम लिः द्वारा समर्थित योजना एवं विपणन निदेशालय द्वारा लागू की जायेगी। राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार, के. के. शर्मा और फारूक खान, मुख्य सचिव बी. वी. आर. सुब्रहमण्यम, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर खान, भारतीय राश्ट्रीय कृशि सहकारिता विपणन संघ लिः के अतिरिक्त एमडी एस के सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।जम्मू और कश्मीर की अर्थव्यवस्था में बागवानी क्षेत्र  के महत्व को उजागर करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रति वर्श 8000 करोड रु के टर्न ओवर के साथ 7 लाख परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसके साथ जुडे है, किसानों को सीधे उनके बागानों से बाजार तक हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए इस क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से सेब की किस्म, खरीद, स्टोरेज तथा विपणन से सम्बंधित कई मुद्दों को सरकार द्वारा देखा जायेगा। राज्यपाल ने 2 सप्ताह के समय में जम्मू व कश्मीर के किसानों के समर्थन में इस पहल को शुरू करने के लिए सभी कार्य को पूरा करने हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री को धन्यवाद दिया और इसे सफल बनाने में हर भागीदार का सहयोग मांगा।फारूक खान ने इसे सेब उत्पादकों के लिए एक यादगार अवसर बताया जिससे वे अपनी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन दाम के लिए आश्वस्त हुए है। उन्होंने इसे किसानों को बाजारी शोशण से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। 

 

Tags: Satya Pal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD