Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन व रिन्युअल एनर्जी- विज़न 2040 पर इंटरनेशन कांफ्रेस

इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स ,पंजाब एंड चंडीगढ स्टेट सेटर ने किया आयोजन

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ , 07 Sep 2019

Last updated on: Sep 07, 2019, 00:00 IST

इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स के पंजाब एंड चंडीगढ स्टेट सेटर ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियिरिंग कालेज फतेहगढ साहिब के सहयोग से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, रिन्युअल एनर्जी एंड आईओटी विज़न 2040  विषय पर दो दिनों की इंटरनेशनल कांफ्रेस का इंजीनियरिंस भवन सेक्टर 19 चंडीगढ में आयोजन किया । कांफ्रेस का उद्घाटन नेशनल बोर्ड आफ एक्रिडेशन (एन.बी.ए.) के चेयरमेन डाक्टर के.के अग्रवाल ने किया। एन.बी.ए. टेक्टिनकल इंस्टीट्यूशंस की ग्रेडिंग के लिए जिम्मेदार हैं। इस मौके पर इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स (आई.ई.आई.) के नेशनल चैयरमेन डाक्टर गुनराजा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।कांफ्रेस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आई.ई.आई के पंजाब एंड चंडीगढ स्टेट सेटर के चैयरमेन जनक राज गर्ग ने बताया कि इस इंटरनेशनल कांफ्रेस का उ्ददेश्य इलेक्ट्रानिक्स, कम्युनिकेशन एंड इनफारमेशन टेक्नालाजी,  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फार सांइटिस्ट, स्कालरस, इंजीनियरस और स्टुडेंट्स आदि में की जा रही नई शोध को सामने लाना है।  इस कांफ्रेस ने डेलीगेट्स को नए विचारों व अनुभवों को आपस में साझा करने और बांटने के लिए एक नया मंच प्रदान किया।  दो दिनों की इस कांफ्रेस में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के लिए 06 टेक्निकल सेंशस का आयोजन किया गया।  दो सेशंस का आयोजन छात्रों के लिए भी किया गया। इस मौके पर कुछ इंटरनेशनल डेलीगेट्स ने भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया की 8 सितम्बर को होने वाले  समापन समारोह में आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के वाइस चांसलर डाक्टर अजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। और बीबीएसबी इंजीनियरिंग कालेज फतेहगढ़ साहिब के प्रिंसीपल मेजर जनरल जी.एस लांबा गेस्ट आफ आनर होंगे।आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के वाइस चांसलर डाक्टर अजय शर्मा अपने अनुभवों को सब के साथ साँझा करेंगे और बताएँगे कि किस तरह के से इन नए क्षेत्रों को इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल करने से वर्तमान और भविष्य की समस्याओं को दूर करने में मदद मिल रही है। वे आई.ओ.टी. ( इंटरनेट आफ थिंग्स) की महत्ता और हैल्थकेयर व पोस्ट आपरेटिव मेडिकल केयर के बारे में भी बताएँगे। समापन समारोह में एस.एल.आई.ई.टी. संत लोगोंवाल इंस्टिट्यूट के डाक्टर ए.पी. सिंह कांफ्रेस की फाइनल रिपोर्ट को पेश करेंगे और अगले दो दशकों (2040 विजन) के साथ अक्षय ऊर्जा उत्पादन तकनीकों के लाभों को प्रस्तुत करेंगे।इस कांफ्रेस में शिक्षकों व इंडस्ट्री के लोगों ने आपस में मेक इन इंडिया कैंपेन के मद्देनजर आपस में विचार विमर्श किया और शोधकर्ताओें के विकास व उनके समाज में उपयोगिता को लेकर भी जोर दिया। 

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD