Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुवाहाटी में ‘नेरामेक’ के विपणन परिसर की आधारशिला रखी

नेरामेक परिसर पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने का एक अहम गंतव्‍य होगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

गुवाहाटी , 04 Sep 2019

Last updated on: Sep 04, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज असम के गुवाहाटी में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड (नेरामेक) के विपणन परिसर (मार्केटिंग कॉम्‍प्लेक्‍स) की आधारशिला रखी। पूर्वोत्‍तर परिषद (एनईसी) के सचिव श्री राम मुइवा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नेरामेक परिसर पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने का एक अहम गंतव्‍य होगा। उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल असम, बल्कि समूचा पूर्वोत्‍तर क्षेत्र लाभान्वित होगा। इसके साथ ही शेष भारत के समक्ष इनके उत्‍पादों को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्‍त होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि गुवाहाटी अब भारत का एक अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण महानगर हो गया है और वह दिन अब दूर नहीं है जब यह स्‍थल देश भर के युवा उद्यमियों और नए स्‍टार्ट-अप्स का एक पसंदीदा गंतव्‍य बन जाएगा। समय पर इस परियोजना के पूरा होने की कामना करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक सपना है कि यह परिसर जल्‍द से जल्‍द कार्यरत हो जाए और इसमें जितनी भी अतिरिक्‍त लागत की आवश्‍यकता होगी उसे पूर्वोत्‍तर परिषद मुहैया कराएगी। उन्‍होंने इस अवसर पर आयोजित भूमि पूजन में भी शिरकत की।श्री राम मुइवा ने अपने संबोधन में कहा कि यह नेरामेक के लिए एक यादगार दिवस है, क्‍योंकि बहुप्रतीक्षित इमारत के निर्माण को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्‍होंने इस सपने को साकार करने में बहुमूल्‍य योगदान देने के लिए केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया।नेरामेक के प्रबंध निदेशक श्री पंकज कुमार प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल कृषि-बागवानी क्षेत्र में अत्‍यंत उल्‍लेखनीय होगी जहां पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के सभी किसानों और उद्यमियों को अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने एवं विपणन के लिए एक साझा प्‍लेटफॉर्म मिलेगा।नेरामेक के विपणन परिसर का निर्माण पूर्वोत्‍तर परिषद के सहयोग से 2007 वर्ग मीटर (1.5 बीघा) भूमि पर किया जाएगा। इस इमारत का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।इस भवन को ‘हरित इमारत’ के रूप में विकसित किया जाएगा और यह इस क्षेत्र का एक अत्‍याधुनिक ऐतिहासिक भवन होगा। इस इमारत में ‘एग्री-हॉर्टी रिटेल हब’ के लिए व्‍यवस्‍था होगी जहां पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के सभी किसानों और उद्यमियों को अपनी उपज एवं उत्‍पादों को प्रदर्शित करने एवं विपणन के लिए एक साझा प्‍लेटफॉर्म मिलेगा।  

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD