Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

एएच-64 ई अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर भारतीय वायुसेना में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 03 Sep 2019

Last updated on: Sep 03, 2019, 00:00 IST

भारतीय वायुसेना ने आज वायुसेना स्‍टेशन पठानकोट में एक समारोह में एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर को अपने बेड़े में शामिल किया। समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम, एडीसी, चीफ ऑफ स्‍टाफ कमेटी के अध्‍यक्ष मुख्‍य अतिथि थे।इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने कहा कि एमआई-35 बेड़े के स्‍थान पर अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों की खरीदारी की जा रही है। एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलोंपर निशाना साधने और भूलने,हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, रॉकेटों तथा अन्‍य हथियारों पर निशाना साधने के अतिरिक्‍त अपाचेहेलीकॉप्‍टर में आधुनिक ईडब्‍ल्‍यू क्षमताएं हैं, जो नेटवर्क केन्द्रित वायु युद्ध में हेलिकॉप्‍टर को विविधताएं प्रदान करेंगी। अपाचे हेलिकॉप्‍टरविश्‍व भर में ऐतिहासिक कार्रवाइयों का अभिन्‍न हिस्‍सा रहे हैं। इन हेलिकॉप्‍टरों को भारतीय वायुसेना के मांग के अनुरूप बनाया गया है। मुझे खुशी है कि 8 हेलिकॉप्‍टर समय पर दिए गए हैं।भारतीय सेना ने 22 अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों के लिए बोइंग कंपनी और अमेरिका की सरकार के साथ अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए हैं। 8 हेलिकॉप्‍टर समय पर भारत को दे दिए गए हैं और हेलिकॉप्‍टर की अंतिम खैप मार्च 2022 तक दी जाएगी। इन हेलिकॉप्‍टरों की तैनाती भारत के पश्चिमी क्षेत्रों में होगी।यह हेलिकॉप्‍टर अनेक हथियारों की डिलीवरी में सक्षम है। इनमें हवा से जमीन में मार करने वाले हेलफायर मिसाइल, 17 एमएम हाइड्रा रॉकेट और हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइल शामिल है। अपाचे हेलिकॉप्‍टर में क्षेत्र हथियार उप प्रणाली के हिस्‍से के रूप में 1200 राउंड के साथ 30 एमएम चेकगन है। हेलिकॉप्‍टर फायर कंट्रोल राडार है, जो 360 डिग्री का कवरेज प्रदान करता है और इसमें नाइट विजन प्रणाली भी है।भारतीय वायुसेना के बेड़े में अपाचे हेलिकॉप्‍टर को शामिल किए जाना भारतीय वायुसेना के  बेडे के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। इसकी खरीद से भारतीय वायुसेनाकी क्षमता बढ़ेगी और इससे भारतीय सेना को एकीकृत लड़ाकू विमान प्राप्‍त होगा। यह दिन-रात और सभी मौसम में काम करने में सक्षम है और युद्ध नुकसान की स्थिति सहन करने में सक्षम है। यह हेलिकॉप्‍टर रख-रखाव में भी आसान है तथा उष्‍णकटिबंधी तथा रेगिस्‍तानी क्षेत्रों में संचालन में सक्षम है।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD